'उसने मेरी ऐश्वर्या राय को छुआ था', सलमान खान ने क्यों कही थी ऐसी बात, सेट पर की थी ऐसी हरकत

Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय एक समय पर सपरस्टार सलमान खान से प्यार करती थीं। ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है। इस प्रेम कहानी का अंत काफी दर्दनाक था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय करीब आए थे। दोनों एक सीरियस अफेयर में थे। एक-दूसरे से शादी तक करना चाहते थे, लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए।

Salman Khan and Aishwarya Rai

सलमान खान के पजेसिव बर्ताव ने खत्म किया था रिश्ता
कहा जाता है कि सलमान खान के पजेसिव बर्ताव ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया था। इतना ही नहीं ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर मारपीट करने तक का आरोप लगाया था। ऐश्वर्या राय के अनुसार सलमान खान एक्ट्रेस के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे।

फिल्म के सेट पर भड़क गए थे सलमान खान
आपको बता दें कि फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिससे एक्टर काफी चिढ़ गए थे। स्मिता जयकर ने बताया था कि फिल्म के गाने 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग करते वक्त मूवी के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को सीन समझा रहे थे।

ऐश्वर्या के करीब डायरेक्टर को देख चिढ़ गए थे भाईजान
इस गाने में सलमान खान को ऐश्वर्या राय के इर्द-गिर्द घूमना था। ऐश्वर्या राय के करीब संजय लीला भंसाली को देखकर सलमान खान काफी भड़क गए थे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से कहा था- संजय सर आप ऐश्वर्या को टच क्यों कर रहे थे? आप उन्हें ऐसे छू नहीं सकते हैं।

2002 में हुआ था सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप
आपको बता दें कि 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म की शूटिंग के वक्त ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे के करीब आए थे। हालांकि साल 2002 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+