क्या सलमान खान ने सच में ऐश्वर्या राय को पीटा था? या फिर हुई थी कुछ और बात, ऐसे खुला ये बड़ा राज

Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में हर कोई जानता है और लोगों को ये भी पता है कि उनकी इस कहानी का किस तरह से दर्दनाक अंत हुआ था। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले काफी समय तक सलमान खान को डेट किया था लेकिन बाद में उन्होंने एक्टर पर मारपीट का आरोप लगाय और उनसे ब्रेकअप कर लिया।

सलमान खान पर लगा था मारपीट का आरोप
सलमान खान पर लगे इस आरोप के बाद कई लोगों ने जानने की कोशिश की क्या सच में सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को पीटा था या फिर उन दोनों के बीच में कोई और घटना घटी थी। आपको बता दें कि साल 2002 में ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान खान ने उनके साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया था।

Salman Khan

सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप
ऐश्वर्या राय ने उस इंटरव्यू में ये तक कह दिया था कि सलमान खान उनके साथ अक्सर मारपीट करते थे। ऐश्वर्या राय ने कहा था- मैं सलमान खान के शराबी बर्ताव, बेवफाई और अपमान का सामना नहीं कर पा रही थी। मैं काम पर ऐसे जाती थी जैसे कुछ न हुआ हो। लेकिन मेरे साथ सलमान खान ने बहुत बुरा किया था।

'सलमान खान ने खुद को शारीरिक चोटें पहुंचाई थीं'
ऐश्वर्या राय ने ब्रकअप के बाद कहा था- जब मैंने सलमान खान का फोन उठाना बंद कर दिया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की थी और खुद को भी गंभीर रूप शारीरिक चोटें पहुंचाई थीं। इसलिए किसी भी स्वाभिमानी औरत की तरह मैंने सलमान से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। मैं उनसे दूर चली जाना चाहती थी। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और उनके परिवार ने सलमान खान पर मारपीट और अपशब्द कहने के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था।

ऐश्वर्या राय के पिता ने की थी पुलिस में शिकायत
सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय के पिता ने तो सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। ऐश्वर्या राय ने खुद बताया था कि सलमान खान ने उनके अपार्टमेंट के बाहर आकर खूब तमाशा किया था और पूरी रात फ्लैट का दरवाजा पीटते रहे थे। ऐसे में सलमान खान का हाथ भी बुरी तरह से जख्मी हो गया था। लेकिन सलमान खान ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया था।

'ऐश्वर्या को मारा होता तो वह बच नहीं पातीं'
ऐश्वर्या राय के उस इंटरव्यू के बाद सलमान खान ने भी एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने सभी आरोपों से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए कहा था- अगर मैंने वाकई में किसी को मारा होता तो वह बच नहीं पातीं।

Salman Khan

सलमान खान ने खोला था ऐसा राज
पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था- अब उस औरत ने कह दिया है तो मैं क्या कहूं। एक पत्रकार ने बहुत समय पहले मुझसे यही सवाल पूछा था और मैंने सामने वाली टेबल पर जोर से अपान हाथ मारा था। ऐसे में वह पत्रकार चौंक गया था कि क्या टेबल टूट तो नहीं गई।

'पता नहीं मेरे बारे में ऐसा क्यों कहा जाता है'
सलमान खान ने आगे कहा- तब मैंने कहा था कि अब अगर मैं किसी को मारूंगा, तो जाहिर तौर पर लड़ाई होगी। मुझे गुस्सा आएगा और तब मैं अपना बेस्ट शॉट दूंगा। मुझे नहीं लगता कि वह इससे बच पाती। ये सब सच नहीं है और मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+