'सिकंदर' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे सलमान खान, महल को बनाया अपना ठिकाना

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 18 के अलावा अपनी फिल्म सिकंदर की वजह से भी चर्चा में हैं। सलमान ने अब बिग बॉस में शुक्रवार और शनिवार के दिन ही दिखेंगे। क्योंकि वो उन्हें सिकंदर की शूटिंग भी पूरी करनी है। बीते दिन वो मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए। इसके बाद खबरें आईं कि सलमान हैदराबाद पहुंच गए हैं।

यहां सलमान सिकंदर के अगले शेड्यूल की शूटिंग करेंगे। हैदराबाद में वो फलकनुमा पैसेल में रुकेगें। ये पैलेस उनके लिए बहुत खास है। क्योंकि यहीं उनकी छोटी बहन अर्पिता की शादी हुई थी। सलमान से पहले उनकी सिक्योरिटी और टीम पहुंच चुकी थी। दरअसल, उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस और पर्सनल सिक्योरिटी टीम काफी चिंतित है।

Salman Khan reaches Hyderabad for the shooting of Sikandar Falaknuma Palace will be his residence

मसीहा के रोल में होंगे सलमान
शूटिंग सेट पर भी भारी भरकम सिक्योरिटी तैनात की गई है। साथ ही सेट पर लिमिटेड लोगों के रहने की खबर हैं। सिकंदर में सलमान खान एक मसीहा के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन उस किरदार का एक अतीत है, जिसमें वो खलनायक रहता है। सिकंदर की कहानी इसी अतीत और वर्तमान के द्वंद पर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई। सिंकदंर सलमान के लिए भी काफी खास है। क्योंकि इसके पहले रिलीज हुई उनकी किसी भी फिल्म ने वैसा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन नहीं किया, जिसके लिए सलमान जाने जाते हैं।

रश्मिका है लीड एक्ट्रेस
ख़ैर, फिल्म 2025 ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को ए आर मुरगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदन्ना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज अहम रोल में हैं। वहीं इसी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सलमान और साजिद की जोडी 10 साल बाद साथ काम कर रही है। पिछली बार दोनों ने किक फिल्म में साथ काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+