सलमान खान की भांजी 'अलिजेह' करेंगी कई हीरोइनों की छुट्टी, बॉलीवुड में ऐसे शुरू हो रहा है सफर

इसी साल सलमान खान की भांजी और अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर सकती हैं।

मुंबई, 8 जुलाईः बॉलीवुड में कुछ महीनों के अंतराल में ही नई-नई चीजों की शुरुआत हो जाती है या फिर कुछ चीजें बदल जाती हैं। अब खबर है कि अगले कुछ महीनों में बॉलीवुड में कई नए टैलेंट्स की एंट्री होने वाली है। सबसे पहले जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे जिनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चे के नाती अगस्त्य नंदा और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन और डायरेक्टर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर का नाम शामिल है। ऐसे में आपको बता दें कि इसी साल सलमान खान की भांजी और अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री भी बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर सकती हैं।

अलिजेह का बॉलीवुड सफर जल्द होगा शुरू

अलिजेह का बॉलीवुड सफर जल्द होगा शुरू

ईटाइम्स की खबर के अनुसार अलिजेह अपने पिता अतुल अग्निहोत्री की ही फिल्म में बतौर हीरोइन नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही बताया गया था कि अलिजेह की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर सोमेंद्र पाधी करेंगे, जिन्होंने ओटीटी की सबसे फेमस सीरीज जामताड़ा को बनाया है। ऐसे में अलिजेह के बॉलीवुड का सफर जल्द ही शुरू हो सकता है।

इस दिन से शूरू होगी शूटिंग

इस दिन से शूरू होगी शूटिंग

सोमेंद्र पाधी ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया था कि इस बिना टाइटल की फिल्म को किसी टिपिकल तरीके से लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसमें सिर्फ हीरोइन पर ही फोकस नहीं किया जाएगा बल्कि इसकी कहानी यूथ सेंट्रिक होगी और इसमें कुछ नए लोगों को चांस दिया जाएगा। उन्होंने बताया दें कि जैसे ही अन्य स्टारकास्ट फाइनल हो जाएंगे वैसे ही फिल्म की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद ही हम फ्लोर पर आने के लिए तैयार होंगे।

पापा की फिल्म से करेंगी एंट्री

पापा की फिल्म से करेंगी एंट्री

अलिजेह अग्निहोत्री ने साल 2008 में अपने पिता की फिल्म 'हैलो' में पहले भी काम किया है। हालांकि वह चाइल्ड एक्टर के तौर पर था। लोग सलमान खान की भांजी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि भले ही सलमान खान की भतीजी अलिजेह ने अभी तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। अलिजेह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

सोशल मीडिया पर है जबरदस्त फैन फॉलोइंग

अलिजेह अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज से अरने फैंस को खुश करती रहती हैं। लोगों की मानें तो सलमान खान की भांजी अलिजेह सुंदरता के मामले में कई हीरोइनों को मात दे सकती हैं। लोग उनकी तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद करते हैं और उन पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। इससे पहले खबर आई थी कि अलिजेह को डायरेक्टर सूरज बड़जात्या लॉन्च करेंगे और उनकी जोड़ी सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के साथ बनेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

मामा सलमान खान के साथ अच्छी बॉन्डिंग

मामा सलमान खान के साथ अच्छी बॉन्डिंग

अलिजेह ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करतीं। वह केवल फैमिल फंक्शन्स में ही नजर आती हैं। आपको बता दें कि अलिजेह अपने मामा सलमान के काफी करीब है। दोनों के बीच बॉन्डिंग की कई फोटोज सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं। वहीं सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और शहनाज गिल नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+