क्या सलमान खान की मां सलमा ने नहीं होने दिया था ऐश्वर्या राय को अपने घर की बहू? क्या था इसके पीछे का राज?
Aishwarya Rai and Salma Khan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। दरअसल कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। साथ ही पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय अपने ससुराल को छोड़ अपनी मां के साथ रह रही हैं।
ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर लगाए थे ऐसे आरोप
इसी बाच लोग ऐश्वर्या राय और उनके पुराने प्यार सलमान खान को लेकर भी तरह तरह की बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक समय था जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि सलमान खान ने उनको मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया था जिसके चलते उन्होंने एक्टर से ब्रेकअप कर लिया था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी में सलमान खान एक ऐसे हीरो थो जो प्यार में ही विलेन बन गए थे। उन्होंने ऐश्वर्या राय से बेहद मोहब्बत की लेकिन इस लव स्टोरी का अंत बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। सलमान खान इस ब्रेकअप के बाद काफी टूट गए थे।
ऐश्वर्या के पैरेंट्स को नहीं पसंद थे सलमान खान
एक समय पर ऐश्वर्या राय को सलमान खान से प्यार हो गया था। वह सलमान खान के परिवार वालों के भी नजदीक जाने लगी थीं। बताया जाता है कि उस समय सलमान खान के दोस्त ऐश्वर्या को भाभी कहकर बुलाने लगे थे। हालांकि ऐश्वर्या राय के माता-पिता को सलमान खान बिल्कुल पसंद नहीं थे और न ही उन्हें ये रिश्ता मंजूर था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या के पैरेंट्स ने उन्हें सलमान से दूरी बनाने के लिए कहा था। ऐसे में ऐश्वर्या राय अपने पैरेंट्स से नाराज हो गई थीं और मुंबई में अकेले रहने लगी थीं।
सलमान खान की मां सलमा ऐश्वर्या से नहीं थीं खुश
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि भले ही सलमान खान के पिता सलीम खान को ये रिश्ता दिल से मंजूर था लेकिन एक्टर की मां सलमा खान (सुशीला चरक) को ऐश्वर्या राय बिल्कुल पसंद नहीं थीं। हालांकि उन्होंने कभी इस बात का जिक्र नहीं किया है लेकिन कहा जाता है कि वह सलमान खान को ऐश्वर्या राय से मिलने से रोका-टोका करती थीं। उन्हें हमेशा ये लगता था कि ऐश्वर्या राय प्यार से ज्यादा करियर पर ही फोकस करेंगी।
सलमान खान ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमा खान को ऐश्वर्या का अक्सर खान परिवार में आना कुछ खास पसंद नहीं था। वह सलमान खान को बार बार बोलती थीं कि वह ऐश्वर्या से दूर ही रहें। वहीं सलमा खान को ये भी पता था कि ऐश्वर्या के पैरेंट्स भी सलमान खान के कई अफेयर्स की वजह से उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। सलमा खान, ऐश्वर्या राय को खान परिवार की बहू के रूप में नहीं देखना चाहती थीं पर उनके बेटे सलमान खान एक्ट्रेस से शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications