ऐश्वर्या राय से प्यार करते हुए ये बड़ी गलती कर बैठे थे सलमान खान, हुई थी मारपीट, Aishwraya का हुआ था ऐसा हाल
Aishwarya Rai and Salman Khan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी फेमस हैं। इन दिनों तो वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय और उनके ससुराल यानी बच्चन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के दीवाने थे सलमान खान
आपको बता दें कि आम लोगों से लेकर कई बड़े सेलेब्स तक ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के दीवाने हैं। इनमें से एक सलमान खान भी हैं जो ऐश्वर्या राय की खूबसूरती को देखकर उनके प्यार में पागल हो गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय राय और सलमान खान की लव स्टोरी शुरू तो हुई लेकिन इसका अंत काफी दर्दनाक रहा था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी साल 1997 में शुरू हुई थी। सलमान खान उस समय हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार थे। वहीं ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में नई एंट्री की थी। उस समय सलमान खान सोमी अली के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन अचानक ही सलमान खान की नजर ऐश्वर्या राय पर पड़ी। सलमान खान पहली ही नजर में ऐश्वर्या को अपना दिल दे बैठे थे। बाद में सलमान खान और सोमी अली का रिश्ता टूट गया और सोमी अली भारत छोड़कर चली गईं।
सलमान खान ने बनाया था ऐश्वर्या रा का करियर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने ऐश्वर्या राय का करियर बनाने के लिए उनकी काफी मदद की थी। सलमान खान ने कई प्रोड्यूसर्स से ऐश्वर्या राय की सिफारिश की थी। कहते हैं कि सलमान खान की वजह से ही ऐश्वर्या राय को 'हम दिल चुके सनम' जैसी बड़ी फिल्म मिली थी। सलमान खान के कहने पर ही डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म में ब्रेक दिया था और इसी फिल्म की शूटिंग से सलमान और ऐश्वर्या के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी।
ऐश्वर्या के पैरेंट्स को पसंद नहीं थे सलमान खान
ऐश्वर्या राय को भी सलमान खान से धीरे धीरे प्यार होने लगा था। वह सलमान खान के परिवार वालों के भी नजदीक आ गई थीं। आपको बता दें कि एक समय पर सलमान खान के दोस्त ऐश्वर्या राय को भाभी कहकर बुलाने लगे थे। हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स को सलमान खान बिल्कुल पसंद नहीं थे और न ही उन्हें ये रिश्ता मंजूर था। ऐश्वर्या के पैरेंट्स ने तो उन्हें सलमान खान से दूर रहने के लिए कहा था।

ऐश्वर्या को बिना बताए सोमी के पास चले गए थे सलमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच प्यार तो था लेकिन सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय को लेकर काफी पजेसिव थे। वह ऐश्वर्या राय की कुछ ज्यादा ही एक्स्ट्रा केयर करते थे जो कि एक्ट्रेस को पसंद नहीं था। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। सलमान खान गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे लेकिन उस समय ऐश्वर्या राय अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस करना चाहती थी। ऐसे में दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी।
सोमी अली के पास गए थे सलमान खान
इन्हीं सबके बीच एक दिन सोमी अली का सलमान खान के पास फोन आया कि उनके पिता का ऑपरेशन होने वाला है और वो उनकी मदद करें। ऐसे में सलमान खान अपने प्यार ऐश्वर्या राय को बिना बताए सोमी से मिलने के लिए अमेरिका चले गए थे। जब ऐश्वर्या को ये बात पता चली थी तो वह बहुत नाराज हुई थीं और उन्होंने ये रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया था।
अभिषेक बच्चन की कार में की थी तोड़फोड
अमेरिका से वापस लौटकर सलमान खान ने ऐश्वर्या की फिल्म 'कुछ न कहो' के सेट पर खूब हंगामा किया था। आपको बता दें कि इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे। कहते हैं कि सलमान खान ने गुस्से में आकर अभिषेक बच्चन की कार में तोड़फोड़ की थी। इसी बीच साल 2002 में एक अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या राय फैक्चर हाथ लेकर पहुंची थीं। उनकी हालत देखकर लोग कहने लगे थे कि सलमान खान ने उनके साथ मारपीट की होगी।
ऐश्वर्या ने सलमान खान के बारे में कही थी ये बात
सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि सलमान ने उनके साथ मारपीट भी की थी। उन्होंने बताया कि जब वह सलमान का फोन नहीं उठाती थीं तो सलमान खान उनके घर आकर झगड़ा करने लगते थे। आखिरकार इस लव स्टोरी का एक दुखद अंत हुआ। बाद में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और सलमान खान अभी तक बैचलर हैं।












Click it and Unblock the Notifications