'दोनों साथ कितने अच्छे लगते हैं', सलमान खान और कैटरीना कैफ की फोटो पर फैंस ने बरसाया प्यार
Katrina Kaif Salman Khan Photo: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 दो दिन बाद दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। दिवाली के साथ-साथ फैंस फिल्म टाइगर 3 को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में टाइगर और जोया ने फैंस को खास अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दी।
12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एथनिक लुक में साथ की एक फोटो शेयर की है। ये जोड़ी एकसाथ फोटो में काफी शानदार लग रही है। कैटरीना कैफ के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने शैंपेन कलर की साड़ी कैरी की हुई है जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं लाल कुर्ते में सलमान खान बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

फोटो में कैटरीना कैफ ने अपने हाथों में दिया लिया हुआ है और एक प्यारी सी स्माइल के साथ एक्ट्रेस ने पोज दिया। इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन पर लिखा, "शुभ दीपावली टाइगर 3 इस रविवार, 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. अभी अपने टिकट बुक करें"। इसी के साथ पोस्ट में एक्टर ने लिंक भी दिया हुआ है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ की ये तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों को यूं लंबे समय बाद इस तरह देखकर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों एकसाथ कितने ज्यादा अच्छे लगते हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर दोनों ऐेसे ही साथ होते तो अभी तक शादी हो जाती है।' वहीं कुछ ने इसे बेस्ट जोड़ी बताया।
बता दें कि, सलमान खान और कैटरीना लंबे समय से फिल्म से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे थे। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस में एक अलग बज बना हुआ था। फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब तक 12 करोड़ की कमाई कर ली।












Click it and Unblock the Notifications