Salman Khan के जीजा की हालत हुई खराब, Aayush Sharma को नहीं मिल रहा काम, बयां किया ऐसा दर्द, अब क्या होगा?

Salman Khan Jija Aayush Sharma: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमना खान के जीजा यानी एक्टर आयुष शर्मा ने हाल ही में अपने करियर के मुश्किल दौर को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आयुष शर्मा ने बताया कि उनकी पहली फिल्म के बाद से उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है। आयुष शर्मा के अनुसार अब उनके लिए इस इंडस्ट्री में सर्वाइव करना मुश्किल हो गया है।

आयुष शर्मा ने एक्टिंग को लेकर कही बड़ी बात
द लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने कहा- फिल्म 'लवयात्री' में मेरे काम को सराहा नहीं गया। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसके बाद मैंने दोबारा एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया था।

Salman Khan Jija

आयुष शर्मा ने कहा- मुझे काम नहीं मिल रहा है

आयुष शर्मा ने आगे कहा- फिलहाल मुझे कोई काम नहीं मिल रहा है। कोई ऑफर्स नहीं आ रहे हैं। मेरी पहली फिल्म 'लवयात्री' सलमान खान ने प्रोड्यूस की थी। उसके बाद हम दोनों को लगा था कि कोई अच्छी फिल्म ऑफर आएगा, जो अब तक नहीं आया। फिर सलमान खान ने मेरे साथ फिल्म 'अंतिम' बनाई। उसके बाद जिस तरीके की फिल्में मुझे मिल रही थीं, वो कोई बनाने लायक नहीं थीं।

'सलमान खान ने मेरा करियर बनाने में खूब मदद की है'

-सलमान खान के बारे में बात करते हुए आयुष शर्मा ने कहा- भाईजान मेरे करियर की शुरूआत में मुझे काफी गाइड करते थे। वो कई सारे सजेशन्स देते थे कि कौन सी फिल्म करनी है या नहीं। वो अनुभवी एक्टर है, ऐसे में उनका फीडबैक मेरे लिए जरूरी है। मैं फिल्म इंडस्ट्री के बारे में उतना जानता नहीं था, तो वो मुझे अच्छे से गाइड करते थे। मैं उनकी बात सुनता था। फिर सलमान भाई ने मेरे साथ 'अंतिम' फिल्म की। उन्होंने खुद भी इस फिल्म में काम किया ताकि ये मूवी ज्यादातर लोगों तक पहुंच सके।

-आयुष शर्मा ने कहा- फिल्म 'लवयात्री' में मेरे काम की किसी ने तारीफ नहीं की। मैं उसके बाद वापस एक्टिंग स्कूल गया। मैंने फिर से अपने ऊपर काम किया। मैंने 3 साल इंतजार किया, उसके बाद फिल्म अंतिम में काम किया। मुझे लगा था कि इसके बाद मुझे फिल्में ऑफर होंगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। मेरी इच्छा है कि फिल्में करूं लेकिन ये मेरे लिए बहुत बड़ा स्ट्रगल है। फिल्म इंडस्ट्री बॉक्स ऑफिस के नंबर पर चलती हैं और मैंने अभी तक ऐसे कोई नंबर अचीव नहीं किए हैं।

आयुष शर्मा का एक्टिंग करियर

आपको बता दें कि आयुष शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2018 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लवयात्री' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (2021) और एक्शन फिल्म 'रुसलान' (2024) में काम किया था। आयुष शर्मा की शादी सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से हुई है। कपल के दो बच्चे भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+