शाहरुख ने कहा था मेरा परिवार मुसीबत में होगा तो तुम मेरे साथ खड़े रहोगे, क्या सलमान ने निभाया वादा? Video
मुंबई, 7 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों मुसीबत में हैं क्योंकि उनका बेटा आर्यन एनसीबी की गिरफ्त में है। शाहरुख ने एक बार स्टेज पर कहा था कि अगर कभी मेरे परिवार पर कोई मुसीबत आई तो उनका दोस्त सलमान खान हमेशा उनके लिए खड़े रहेंगे। जिस पर सलमान ने हामी भरते हुए वादा भी किया था। सोशल मीडिया पर ये पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

क्या सलमान ने पूरा किया वादा
बता दें आयर्न की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान का दर्द बांटने सबसे पहले कोई पहुंचा तो वो उनके अज़ीज दोस्त और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान थे। सलमान ने ऐसा करके शाहरुख के द्वारा कही गई बात और उन पर किए गए यकीन को सच साबित कर दिया है।

शाहरुख खान से तुरंत मिलने पहुंचे थे सलमान
सलमान ने शाहरुख खान के परिवार पर मुसीबत पड़ने पर ये साबित कर दिया है कि वो उनके सच्चे दोस्त हैं। बता दें रविवार को आर्यन की गिरफ्तारी के बाद सलमान को जैसे ही ये खबर पता चली तो वो तुरंत दोस्त शाहरुख की हिम्मत बनने उनके घर पहुंच गए। सलमान के अलावा उनकी बहनें और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी गौरी को हौसला देने पहुंची थीं।

शाहरुख खान ने सलमान के बारे में बोली थी ये बात
सलमान से जब शाहरुख ने एक शो में कहा था कि मेरे परिवार पर मुसीबत आएगी तो वो सलमान उनके साथ खड़े रहेंगे। जिस पर सलमान ने भी दर्शकों के सामने वादा किया था कि मुसीबत पड़ने पर वो हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और सलमान ने शाहरुख पर मुसीबत आने पर पर अपना वादा निभाया भी है। सलमान शाहरुख खान का ये वीडियो सलमान खान के एक गेम शो का है, जिसमें शाहरुख और रानी मुखर्जी गेस्ट बन कर पहुंचे थे। इसी शो में सलमान ने शाहरुख खान से ये वादा किया था।

सलमान ने शाहरुख खान से किया था ये वायदा
बता दें शाहरुख से ये वादा सलमान खान ने शो के दौरान किया था जब सलमान ने किंग खान से ये प्रश्न किया था कि क्या उनका कोई है जो थिक एंड थिन यानी सुख और दुख में साथ दे? इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया था 'सलमान अगर मैं कभी मुसीबत हूं तो तुम हो। मुझसे ज्यादा अगर मेरी फैमिली मुसीबत में हुई तो तुम हो।' शाहरुख खान का ये जवाब सुनकर सलमान ने कहा -एकदम सही है। इसके साथ ही वो शाहरुख को गले लगा लेते हैं।
सलमान जब अरेस्ट हुए थे तब शाहरुख ने निभाई थी दोस्ती
बता दें 2015 में जब काले हिरन को मारने के आरोप में सलमान खान अरेस्ट किए गए थे तब शाहरुख खान ही ऐसे दोस्त थे जो उनके परिवार से मिलने सबसे पहले मुंबई स्थित उनके घर पहुंचे थे और सात्वना दी थी।
In 2015, @iamsrk had visited galaxy when @BeingSalmanKhan was arrested for blackbuck case. Today, Salman visited Mannat during #AryanKhan case. What goes around comes around.
WE LOVE SHAH RUKH KHAN pic.twitter.com/GusIaKRiUe
— Aryan Khan (@SRKJTHJ) October 3, 2021
सलमान शाहरुख खान की दोस्ती में कुछ समय के लिएआ गई थी दरार
एक समय था कि कुछ वजहों से सलमान खान और शाहरुख खान के बीच दूरियां आ गई और उन्होंने सालों एक दूसरे से कोई बात तक नहीं की लेकिन पक्की दोस्ती पर से ये तल्खियां हार गई और दोनों फिर पक्के दोस्त बन गए। सलमान और शाहरुख के बीच दोस्ती उनके एक्टिंग के करियर की शुरूआत से हैं और आज भी बरकरार है।

आर्यन रिहा होगा या होगी जेल
बता दें शाहरुख खान के बेटे रविवार को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में रेव पार्टी के दौरान पकड़े गए थे। एनसीबी ने क्रूज से आर्यन समेत उसके तीन दोस्तों को अरेस्ट किया था। भारी मात्रा में ड्रग और हीरोइन पकड़ी गई थी। एनसीबी को मिले पुख्ता सबूतों के चलते आर्यन को 7 अक्टूबर तक पूछताछ के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था। आज आर्यन की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके बाद ही ये तय होगा कि आर्यन को छोड़ा जाएगा या जेल भेजा जाएगा। हालांकि आर्यन के वाट्सअप चैट से एनसीबी के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। जिसके आधार पर आर्यन को बेल मिलना मुश्किल ही लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications