'सलमान खान रावण है, घमंडी है', भाईजान पर बरसे फेमस डायरेक्टर, सरेआम खोली ऐसी पोल-पट्टी
Salman Khan: बॉलीवुड में एक बार फिर पुराने जख्म हरे हो गए हैं। फिल्म 'दबंग' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप लगातार बॉलीवुड के बड़े सितारों पर तीखे हमले कर रहे हैं। खासकर सलमान खान के साथ उनका विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
बॉलीवुड में फिर गरमाया पुराना विवाद
अब इस बार अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ-साथ शाहरुख खान को भी अपने निशाने पर ले लिया है। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने शाहरुख खान के 'सुपरस्टार' टैग पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस शब्द से ही आपत्ति है।

'सलमान खान घमंडी है, रावण है'
अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर तंज कसते हुए कहा- खुद को सुपरस्टार कह लेने से कोई सुपरस्टार नहीं बन जाता है। सलमान खान रावण हैं। वह घमंडी हैं। दरअसल वह रावण से भी ज्यादा घमंडी हैं। जब मैंने ऐसी बात कही तो लोगों ने मेरी बात पर यकीन किया। सलमान पिछले 33 सालों से खुद की तारीफ कर रहे हैं जबकि वो इसके लायक नहीं हैं।
सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप
-सलमान खान को लेकर अभिनव कश्यप की नाराजगी नई नहीं है। उन्होंने पहले भी कई बार दावा किया है कि फिल्म 'दबंग 2' से उन्हें बाहर किया गया और उनका करियर जानबूझकर बर्बाद किया गया।
-अभिनव कश्यप का आरोप है कि सलमान खान और उनके भाइयों यानी अरबाज व सोहेल खान ने न सिर्फ उनके प्रोजेक्ट्स रुकवाए बल्कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया।
-अभिनव कश्यप ने यहां तक दावा किया है कि सलमान खान से जुड़े विवादों का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ा। उन्होंने कहा- सलमान खान की वजह से मेरा करियर ठप हुआ, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ा और आखिरकार साल 2017 में मेरा तलाक भी हो गया।
'सलमान खान ने मेरे परिवार को धमकी दी थी'
अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी गईं लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। अभिनव कश्यप का कहना है कि उनके इंटरव्यू इसलिए वायरल होते हैं क्योंकि देश में सलमान खान को नापसंद करने वालों की भी बड़ी तादाद है।
'दबंग 2' से शुरू हुई थी सलमान-अभिनव की दरार
सलमान खान और अभिनव कश्यप के रिश्तों में दरार फिल्म दबंग की अपार सफलता के बाद आई जब डायरेक्टर ने 'दबंग 2' बनाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद खुलकर सामने आने लगा था।
शाहरुख खान को लेकर ये क्या बोल गए अभिनव कश्यप?
-अभिनव कश्यप ने कहा- सुपरस्टार आसमान में होते हैं, धरती पर नहीं। शाहरुख खान एक अच्छे एक्टर हो सकते हैं लेकिन सुपरस्टार कहना सिर्फ मीडिया का बनाया हुआ भ्रम है। उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख खान से पहले भी कलाकार थे और आगे भी आते रहेंगे लेकिन कला कभी खत्म नहीं होगी।
- अभिनव कश्यप ने साफ शब्दों में कहा कि किसी कलाकार का बैंक बैलेंस उसे महान नहीं बनाता। उन्होंने कहा- मैं किसी की इज्जत उसके पैसे या पोजिशन से नहीं करता। मेरे लिए असली सुपरस्टार वो है जो समाज में बदलाव लाए। उन्होंने ये तक कह दिया कि बड़े एक्टर्स सिर्फ पैसे कमाने में लगे रहते हैं, चाहे वह विज्ञापन हों या शादियों में डांस करके हो।
बॉलीवुड के पावर स्ट्रक्चर और स्टार कल्चर पर छिड़ी बहस
अभिनव कश्यप का ये बयान बॉलीवुड के पावर स्ट्रक्चर और स्टार कल्चर पर एक बार फिर बहस छेड़ता है। जहां एक तरफ सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सितारों के करोड़ों फैंस हैं, वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री के भीतर से उठती ये आवाजें सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इन बयानों पर बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications