पहले सलमान खान ने विक्की कौशल को किया इग्नोर, ट्रोल होने के बाद बदला भाईजान का मिजाज, एक्टर को किया हग

Bollywood News, Entertainment, बॉलीवुड, विक्की कौशल, सलमान खान, Salman Khan Hug Vicky Kaushal, Salman Khan Vicky Kaushal, Salman Khan Vicky Kaushal Video, Salman Khan Hugs Vicky, Salman Khan Hindi News, Salman Khan Lates

Salman Khan

Salman Khan Hug Vicky Kaushal: पिछले दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और विक्की कौशल का एक वीडियो काफी चर्चा में था। जिसमें सलमान खान ने विक्की को इग्नोर कर दिया था। इसके बाद से फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है। लेकिन अब इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान ने किया था विक्की को इग्नोर
दरअसल, इन दिनों आईफा की गूंज हर तरफ देखने को मिल रहा है। जहां कई सितारें पहुंचे है। इस दौरान सलमान खान टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आए। वहीं विक्की कौशल मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही सलमान आगे बढ़ने लगे तो उनके गार्ड ने विक्की कौशल को धक्का दिया यहां तक कि सलमान ने भी एक्टर को इग्नोर किया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सलमान को खूब ट्रोल किया गया।

अब सामने आई ये सच्चाई
ऐसे में अब सलमान खान और विक्की कौशल का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें सलमान खुद आगे बढ़कर विक्की को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर्स की इव वीडियो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि दोनों के बीच किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है। वहीं भाईजान के इस बर्ताव की अब फैंस तारीफ कर रहे है। वहीं कुछ यूजर्स इग्नोर करने के बाद गले लगाने पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
फिलहाल इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कल साइड हो गया था आज इसलिए गले लगा लिया, ये भी सही है।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'भाईजान बी लाइक कैटरीना का अच्छे से ध्यान रखना।' एक ने लिखा, 'कल और आज में इतना सुधार भाईजान।'

विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी
विक्की कौशल और सलमान खान की इस वीडियो का काफी विवाद हुआ। जिसके बाद एक्टर ने पीटीआई से बातचीत कर इस पर सफाई दी और सलमान खान की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि, "ये सब फालतू की बातें हैं। इन सब पर बात करने का कोई फायदा नहीं है। जैसा दिख रहा है ऐसा कुछ भी नहीं था। इन बेकार की चीजों पर बातें करने का कोई मतलब नहीं है।" बता दें कि विक्की कौशल इस वक्त IIFA 2023 में पहुंचे है और इस इवेंट को वह खुद होस्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+