Salman Khan ने रुककर सिंगर ऊषा उत्थुप को किया हग, तो विक्की कौशल ने छुए पैर, फंस का जीता दिल
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल समेत कई स्टार्स देर रात उमंग अवॉर्ड 2023 इवेंट का हिस्सा बनें। जिसके कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा सलमान खान लाइमलाइट बटोर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, भाईजान जैसे ही देर रात इवेंट से बाहर निकलने लगे तो उनकी मुलाकात मशहूर सिंगर ऊषा उत्थुप से होती है। इस दौरान वह भीड़ में रुककर उनसे हालचाल पूछते हैं। इतना ही नहीं सलमान खान ने दिग्गज सिंगर को गले भी लगाया साथ ही एक्टर ने उनसे काफी अच्छे से मुस्कुराते हुए बातचीत भी की।

सलमान खान की इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उफ्फ सलमान सर का वॉकिंग स्टाइल'। एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाईजान जैसा कोई नहीं है'। एक ने लिखा, 'सलमान ने एक बार फिर मेरा दिल जीत लिया।' इसके अलावा कई फैंस ने वीडियो पर हार्ट इमोजी डाला। फिलहाल भाईजान का ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।
फिल्मीज्ञान द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान खान पूरे नेवी ब्लू कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट और ब्लैक ब्लेजर में नजर आए। इसके बाद इवेंट में मशहूर अभिनेता विक्की कौशल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंगर ऊषा उत्थुप के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर एक्टर के इस जेस्चर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन को गले लगाते हुए नजर आए। जबकि हर इवेंट में हमेशा से दोनों को एक दूसरे को इग्नोर करते हुए देखा गया। इस वीडियो को देखकर कई फैंस हैरान रह गए वहीं कई लोगों ने इसे ऐश्वर्या राय औऱ अभिषेक के तलाक से जोड़कर देखा।












Click it and Unblock the Notifications