सलमान खान फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, लॉरेंस बिश्‍नोई ने ही करवाया था हमला, वॉइस सैंपल से खुला ऐसा राज

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुष्‍ट‍ि की है कि एक्टर के घर पर हमला लॉरेंस बिश्नोई ने ही करवाई था। आपको बता दें कि सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह फायरिंग की गई थी।

अनमोल बिश्नोई दे रहा था निर्देश
फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई दोनों शूटर्स को फोन पर लगातार निर्देश दे रहा था। दोनों हमलावरों के मोबाइल से मिली रिकॉर्ड‍िंग का वॉइस सैंपल अनमोल की आवाज से पूरी तरह से मैच हो गया है।

salman khan

ऑडियो रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच
क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार दोनों हमलावरों के मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। मुंबई पुलिस की केंद्रीय जांच टीम ने अनमोल बिश्नोई के ऑडियो सैंपल लिए थे। फॉरेंसिक जांच में मोबाइल में मिले ऑडियो और अनमोल के वॉइस सैंपल मैच होते हैं।

फायरिंग मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
सलमान खान के घर पर फायरिंग के बाद दोनों हमलावर, विक्की गुप्ता और सागर पाल फरार होकर गुजरात पहुंच गए थे। दोनों को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था और मुंबई पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद से ही दोनों से लगातर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक अनुज थापन की पुलिस हवालात में मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि उसने फांसी लगा ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+