'किसी का भाई किसी की जान' ने बटोरे इतने करोड़, लेकिन कहानी के मामले में हुई फुस्स,देखने से पहले पढ़े रिव्यू
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर सलमान के फैंस को फिल्म कैसी लगी।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Reviews: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब सोशल मीडिया पर फैंस ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया और बताया कि उन्हें फिल्म की कहानी कैसी लगी।
कैसी है फिल्म किसी का भाई किसी की जान?
किसी ने सलमान खान की फिल्म को मनोरंजक बताया तो वहीं बहुत से फैंस फिल्म को देखने के बाद काफी निराश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ' एक तरीका से बर्दास्त से बाहर, फिल्म की कहानी काफी निराशाजनक है। पूरी तरह के कॉपी-पेस्ट है।'
लोगों ने दिए ऐसे रिव्यू
वहीं एक अन्य ने लिखा, 'फर्स्ट हाफ जुड़ी हुई और मनोरंजक है। जिसमें मैंने प्यार किया का तड़का है जो काफी मनोरंजन करता है। वहीं एक ने लिखा, 'पहला हाफ तो ठीक है लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म की कहानी पूरी तरह से बेकार है'। वहीं फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने भी फिल्म का रिव्यू दिया।
An absolute torture 🤮
— Supriyo 🔥Sarthak Mukherjee🔥 (@SrkS07) April 21, 2023
When #FarhadSamji and a nonactor like #SalmanKhan collaborate, the movie has to be pathetic. Cringest dialogues , physics fucking action , overacting all over .The only good thing was #RamCharan.
Rating: 1/2 star
Verdict: Disaster#KisiKaBhaiKisiJaanreview pic.twitter.com/9TVCLbQneg
उमैर संधू ने बताया बकवास
उमैर संधू ने ट्वीट कर लिखा, 'किसी का भाई किसी की जान एक बोरिंग फैमिली स्टोरी है। जो सलमान खान की स्टार पावर का फायदा उठाती है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पूरी तरह से उल्टी है। गाने तो और भी ज्यादा खराब है। वहीं पूजा हेगड़े की एक्टिंग भी कुछ खास नहीं है'। हालांकि वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म और सलमान खान की एक्टिंग की काफी तारीफ की है।
First Review #KisiKaBhaiKisiKaJaan from Overseas Censor Board!
A Senseless Family Entertainment. #KKBKKJ is a Boring Family saga which capitalises on the star power of Salman Khan.Screenplay & Story is totally Vomiting 🤮! Songs are even Worst. #PoojaHegde is irritating.
⭐️⭐️ pic.twitter.com/JOHpUEq7cM
— Umair Sandhu (@UmairSandu) April 17, 2023
फिल्म ने की बंपर कमाई
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने वीकेंड पर रविवार को करीब 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शनिवार को भी फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने पहले वीकेंड में करीब 62.25 करोड़ की कमाई कर ली। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications