सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया क्यों करनी पड़ी थी हेलेन से दूसरी शादी, पहली पत्नी ने कह दी थी ऐसी बात

Salim Khan: सलमान खान के पिता ने पहली पत्नी सुशीला से अपने धर्म के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी लेकिन बाद में उन्हें हेलेन से भी प्यार हो गया था। उन्होंने कहा कि ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था।

salim khan

Salim Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और हिंदी फिल्मों के मशहूर लेखक सलीम खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अरबाज खान के शो में अपनी दोनों शादियों को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिनने जानने के बाद से उनके खुदे के बेटों से लेकर आम जनता तक हैरान हो गई है। आपको बता दें कि सलीम खान ने सुशीला चरक से लव मैरिज की थी। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। लेकिन इसके बावजूद सलीम खान अपनी दूसरी पत्नी हेलेन से भी प्यार कर बैठे थे और उनसे शादी कर ली थी। तब सलीम खान और सुशीला चरक तीन बेटों- सलमान, अरबाज और सोहेल और एक बेटी अलविरा के पैरेंट्स बन चुके थे। तीनों के अंदर पिता सलीम खान के लिए बहुत गुस्सा भर गया था। हालांकि समय के साथ सब कुछ ठीक हो गया था। सलीम खान ने शादीशुदा होते हुए भी क्यों हेलेन से शादी की थी। आखिर उनकी ऐसी क्या मजबूरी थी। साथ ही उन्होंने बताया कि पहली शादी को लेकर क्यों उनके ससुर उनसे नाराज हो गए थे। अब जाकर सलीम खान ने इन सभी बातों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

सलीम खान ने दोनों पत्नियों को लेकर खोले ये राज

सलीम खान ने दोनों पत्नियों को लेकर खोले ये राज

आपको बता दें कि आज के समय में सलीम खान अपनी दोनों पत्नियों सुशीला चरक यानी सलमा और हेलेन के साथ अच्छे से रहते है। वहीं सलमा और हेलेन बीच भी अच्छे संबंध हैं। सलीम खान ने हाल ही में अपने बेटे अरबाज खान के शो द इंविंसिबल्स विद अरबाज खान में अपनी पर्सनल जिंदगी के कई राज खोले हैं। इस शो में सलीम खान ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर करियर के बारे में कई चीजों पर चुप्पी तोड़ी है। सलीम खान ने पहली पत्नी सुशीला चरक यानी सलमा संग लव स्टोरी से लेकर हेलेन से दूसरी शादी और उस पर सलमा के रिएक्शन के बारे में भी बताया है।

सलीम खान ने हिंदु परिवार के विरोध का किया था सामना

सलीम खान ने हिंदु परिवार के विरोध का किया था सामना

बेटे अरबाज खान के शो में पिता सलीम खान ने बताया कि जब वह पहली बार अपनी पत्नी सलमा के परिवार से मिलना चाहते थे तो उनके होने वाले ससुर ने उनसे मिलने से मना कर दिया था क्योंकि उनका धर्म उन्हें स्वीकार नहीं था। सलीम खान ने बताया कि कैसे उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी के हिंदू परिवार के विरोध का सामना किया था। शादी के बाद उनकी पत्नी ने साल 1964 में अपना नाम सुशीला से बदलकर सलमा रख लिया था। उनके चार बच्चे हुए, सलमान, अरबाज, सोहेल और एक बेटी अलवीरा। बाद में उन्होंने एक और बेटी अर्पिता को गोद लिया था।

हेलेन से शादी को बताया इमोशनल एक्सीडेंट

हेलेन से शादी को बताया इमोशनल एक्सीडेंट

वहीं जब अरबाज खान ने पिता सलीम खान से हेलेन से शादी के बारे में पूछा तो सलीम खान ने बताया कि आखिर उन्होंने हेलेन से दूसरी शादी क्यों की थी। सलीम खान ने कहा- वह जवान थीं और मैं भी जवान था। मेरा कोई ऐसा गलत इरादा नहीं था। मैंने बस मदद के लिए ऐसा किया था। यह एक इमोशनल एक्सीडेंट था, जो किसी के साथ भी हो सकता है। सलीम खान ने कहा कि हेलेन बहुत मुश्किल में थीं। उनके पास काम नहीं था। वह उम्र के एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई थीं, जहां उस तरह के ग्लैमरस रोल करना नामुमकिन था। तब हेलेन सलीम खान के पास गईं। इसके बाद दोनों ने कई फिल्में साथ कीं, जिनकी वजह से वो ज्यादा वक्त एक साथ बिताने लगे थे।

पत्नी सलमा को बताया था हेलेन के बारे में

पत्नी सलमा को बताया था हेलेन के बारे में

सलीम खान ने बताया कि उन्होंने पत्नी सलमा को सबसे पहले बताया था कि उनका हेलेन के साथ अफेयर है और वह उनसे शादी करना चाहते हैं। सलीम खान के मुताबिक, सलमा ने इस पर कुछ खास नहीं कहा था। सलमा ने गुस्से में बस इतना कहा था- तुम अच्छा कर रहे हो और इसके लिए तुम्हे अवॉर्ड मिलना चाहिए। यह एक इमोशनल एक्सीडेंट है और किसी के भी साथ हो सकता है। सलीम खान ने शो में ये भी खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने तीनों बेटों को हेलेन से अपने अफेयर की बात बताई थी तो उन्हें पता था कि उनके बच्चे हेलेन को कभी भी अपनी मां की तरह प्यार नहीं कर सकते। लेकिन सम्मान वैसा ही दे सकते हैं।

अरबाज खान ने कहा- समय सबकुछ सिखा देता है

अरबाज खान ने कहा- समय सबकुछ सिखा देता है

अरबाज खान के मुताबिक, तब उन्हें, सलमान और सोहेल ये बात समझ नहीं आई थी। लेकिन जब वह बड़े हुए और खुद का वैसी चीजों से सामना हुआ, तब उन्हें पिता सलीम खान की बात समझ में आई थी। अरबाज ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा- जब हम बड़े हुए तो हमारी जिंदगी में भी वही परिस्थितियां आ गईं। तब हम भी कुछ ऐसा ही कर सकते थे। हमें अपने पिता से नाराजगी हो सकती थी कि हमारी दूसरी मां हेलेन हमारी जिंदगी में क्यों आ गई। उन्होंने आगे कहा- उस समय हमें समझ में नहीं आया था लेकिन समय सब कुछ सिखा देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+