सलमान खान की आंखों में नहीं दिखा कोई खौफ, Galaxy पर फायरिंग के 5 दिन बाद ऐसे नजर आए भाईजान
Salman Khan at Airport: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फोयरिंग की गई थी। वहीं पुलिस ने गुजरात के भुज से गोलीबारी करने वाले दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्हें लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल ने सलमान खान को डराने के लिए सुपारी दी थी।
सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है
आपको बता दें कि इस गोलीबारी की घटना के बाद से सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पहले तो पुलिस ने सलमान खान को घर से बाहर निकलने से भी मना किया था लेकिन भाईजान ने ऐसा नहीं किया है। सलमान खान माथे पर बिना किसी शिकन और आंखों में बिना किसी खौफ के मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।

सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया
फायरिंग की घटना को 5 दिन बीत जाने के बाद अब सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि वह कड़ी सिक्योरिटी से घिरे हुए दिखाई दिए। भाईजान का अंदाज वही पहले वाला था। वह काले कपड़ों में काफी हैंडसम लग रहे थे।
मई 2024 में शुरू होगी 'सिकंदर' की शूटिंग
मिड डे की खबर के अनुसार सलमान खान कथित तौर पर मई 2024 में एआर मुरुगादॉस के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू करेंगे। एक्शन से भरपूर ये फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सिकंदर' फिल्म के लिए सलमान खान एक बार फिर से प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करते नजर आएंगे।
'सलमान को मारना नहीं, डराना चाहते थे'
आपको बता दें कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के बाद गिरफ्तार किए गए सागर पाल और विक्की से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन दोनों ने बताया कि उनका इरादा सलमान खान को मारने का नहीं, बल्कि डराने का था। उन्होंने एक्टर को सिर्फ डराने के मकसद से ही फायरिंग की थी।
आरोपियों को मिली थी 4 लाख रुपये की सुपारी
पुलिस ने बताया कि सागर पाल और विक्की गुप्ता को सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से एक लाख रुपए की पेमेंट उन्हें पहले ही कर दी गई थी। बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications