सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ हुआ ये हादसा, फोटोशूट में पक्षियों ने कर दी ऐसी हालत
Sangeeta Bijlani Video: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फोटोशूट के दौरान एक हादसे का शिकार होती नजर आ रही हैं।
Sangeeta Bijlani Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी एक समय पर काफी मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सलमान खान के साथ अपने अफेयर को लेकर वह सुर्खियों में छाई रहती थीं। इतना ही नहीं उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी की थी और बाद में उनका तलाक भी हो गया था। दरअसल संगीता बिजलानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फोटोशूट के दौरान एक हादसे का शिकार होती नजर आ रही हैं।

संगीता बिजलानी के साथ हुआ हादसा
आपको बता दें कि संगीता बिजलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियोज शेयर किए थे, जिसमें वह एक ऊंची बिल्डिंग के ऊपर बैठकर अपना फोटोशूट करवा रही थीं। वहां परिंदों का झुंड भी था। तभी एक परिंदा उनके ऊपर हमला कर देता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

फोटोशूट के दौरान परिंदों ने किया हमला
संगीता बिजलानी ने परिंदों के हमले वाला ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- इस्तांबुल में शूटिंग के दौरान सीगल ने अंगूठे पर चोंच मार दी और इससे मुझे चोट लग गई जो काफी दर्दनाक थी। मुझे बहुत परेशानी हुई। उन्होंने आगे लिखा है- रील वर्सेज रियल।

लोग कह रहे हैं 'ओवर एक्टिंग'
संगीता बिजलानी का ये वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह सिर्फ ओवर एक्टिंग कर रही हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि परिंदे का सिर्फ पंख लगा था। एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- काहे का अटैक... बस विंग्स (पंख) टच हुई उसकी... ओवर रिएक्ट कर रही हैं। वहं एक और शख्स ने लिखा है- और भाई आ गया स्वाद।

संगीता ने फोटोज भी किए शेयर
आपको बता दें कि संगीता बिजलानी ने इन परिंदों के साथ फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रेड कलर की ड्रेस पहनकर संगीता ने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए। संगीता अपने कातिलाना अंदाज से लोगों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। लोग उनकी इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह आज भी गजब ढा रही हैं।

1980 में बनी थीं मिस इंडिया
जानकारी के अनुसार संगीता बिजलानी ने साल 1980 में मिस इंडिया विनर का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक समय पर वह एकसाथ कई विज्ञापनों में नजर आती थीं। मॉडलिंग के दिनों में उन्हें 'बिजली' नाम से पुकारा जाता था। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही वह साउथ मूवीज में भी नजर आ चुकी हैं।

10 साल तक किया सलमान खान को डेट
साल 1986 में पहली बार संगीता बिजलानी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से मिली थीं। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। संगीता ने 10 साल तक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को डेट किया था। इसके बाद साल 1996 में उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी। साल 2010 में इनकी शादी टूट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications