सलमान खान के गाने पर एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने किया ये काम, लोग बोले- सल्लू भाई के तो मजे हैं

Sangeeta Bijlani Dance Video: संगीता बिजलानी अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के गाने 'ले ले मजा ले' पर अपनी दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

sangeeta bijlani

Sangeeta Bijlani Dance Video: गत दिसंबर महीने में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बड़े ही धूमधाम से अपना बर्थडे मनाया था। इस बर्थडे पार्टी में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी लाइमलाइट में छा गई थीं। भाईजान की बर्थडे पार्टी में सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। पार्टी से संगीता बिजलानी और सलमान खान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब एक बार फिर संगीता बिजलानी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भाईजान के ही एक गाने पर झूमती नजर आईं। लोगों को संगीता का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सलमान के गाने पर संगीता का डांस

सलमान के गाने पर संगीता का डांस

आपको बता दें कि संगीता बिजलानी अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के गाने 'ले ले मजा ले' पर झूमती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संगीता बिजलानी का ग्लैमरस और दिलकश अंदाज हर किसी को अपनी तरफ खींच रहा है। संगीता ने इस वीडियो के जरिए अपने सभी फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं।

वीडियो में दिखा संगीता का ग्लैमरस अंदाज

संगीता बिजलानी अपने इस वीडियो में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। सिल्वर आउटफिट और हाई हील्स में संगीता काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस आउटफिट और स्टाइल के साथ उन्होंने बालों को खोल रखा हैं। संगीता का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने संगाती बिजलानी के इस वीडियो को देखते ही सलमान खान का नाम लेना शुरू कर दिया। इन लोगों का कहना था कि संगाती ने डांस वीडियो बनाने के लिए अपने एक्स प्यार के गाने का ही इस्तेमाल किया है।

लोग कर रहे हैं संगीता की खूबसूरती की तारीफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि संगीता बिजलानी अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' का गाना 'ले ले मजा ले' पर डांस कर रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म में इस गाने में महक चहल नजर आई थीं। मगर अब डांस वीडियो में संगीता भी झूमती हुई प्यारी लग रही हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान के एक फैन ने कहा- सल्लू भाई के तो मजे हैं। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो भाई का जलवा है। वहीं कई लोगों ने संगीता बिजलानी की खूबसूरती की भी तारीफ की है।

सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं संगीता बिजलानी

आपको बता दें कि संगीता बिजलानी कुछ दिनों पहले ही सलमान खान के 57वें बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं। सलमान खान की इस बर्थडे पार्टी में वैसे तो कई सेलेब्स पहुंचे थे लेकिन पूरी महफिल उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने ही लूट ली थी। इस पार्टी में सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ ही नजर आ रहे थे।

संगीता के माथे पर सलमान खान ने किया था किस

संगीता के माथे पर सलमान खान ने किया था किस

सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान जब संगीतो को बाहर सी ऑफ करने आए तो उन्होंने सरेआम उनके माथे पर किस भी किया। इसके बाद संगीता के कार का दरवाजा खुद खोला और उन्हें बड़े ही प्यार से विदा किया। आपको बता दें कि एक समय था जब संगीता बिजलानी और सलमान खान का अफेयर लोगों के बीच चर्चा का विषय हुआ करता था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था लेकिन आज भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss 16: Salman Khan को आया गुस्सा, Shalin- Archana की लगाई फटकार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+