जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी महंगी बुलेटप्रूफ SUV, जानिए विदेश से मंगाई गाड़ी की खासियत
Salman Khan SUV Nissan Patrol: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने जान से मारने की धमकियों के बीच अपनी सुरक्षा के लिए एक मंहगी बुलेटप्रूफ SUV कार खरीदी है।

Salman Khan bulletproof SUV Nissan Patrol: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को पिछले कुछ महीनों में लॉरेंस बिश्नोई और उनकी गैंग की ओर से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। लेकिन सलमान खान इसके साथ अपनी सेफ्टी के लिए भी बहुत कुछ कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने अब अपनी सिक्योरिटी के लिए एक महंगी बुलेटप्रूफ कार खरीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी (SUV Nissan Patrol) कार खरीदी है। सलमान खान ने ये कार विदेश से इम्पोर्ट करके मंगवाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार अभी भारतीय बाजारों में उपलब्ध नहीं है और इसे खासकर सलमान खाने के लिए विदेश से मंगाई गई है।
सलमान खान को पिछले दिनों में निसान पेट्रोल एसयूवी में मुंबई में घूमते हुए देखा गया है। सलमान की ये बुलेटप्रूफ कार सफेद रंग की है।

सलमान खान अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर LC200 कार की जगह अब इस नई SUV Nissan Patrol कार में नजर आएंगे। सलमान ने अपनी पुरानी कार को सिक्योरिटी के लिहाजे से अपग्रेड किया था।
जानिए क्या है SUV Nissan Patrol की खासियत
- जापानी कार निर्माता कंपनी निसान की ये एसयूवी अपने सेग्मेंट के लिए काफी मशहूर है। इस कार में पावरफुल इंजन से लेकर कई एडवांस फीचर्स हैं। ये कार फिलहाल भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुई है। इसलिए सलमान खान ने इसे विदेश से मंगवाई है। सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इसे कस्टमाइज किया गया है।
-निसान पेट्रोल एसयूवी B6 या B7 स्तर की सुरक्षा के साथ आती है। B6 बैलिस्टिक सिक्योरिटी वाली कार 41 mm मोटे ग्लास के साथ आती है। जो हाई पावर राइफल से निकलने वाली गोलियों से बचाती है। वहीं B7 बैलिस्टिक सिक्योरिटी वाली SUV 78 mm थिक ग्लास के साथ आती है।
- Nissan Patrol कार में 5.6 लीटर की क्षमता का V8 पेट्रोल इंजन है। जो कि 405hp की पावर और 560Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी लगाया गया है।
-इस कार में रियर-लॉकिंग डिफ्रेंशियल भी दिया गया है।
-निसान पेट्रोल एसयूवी में लैदर स्टीयरिंग, गियरनॉब, आउटसाइड एयर ट्रेंप्रेचर डिस्प्ले, मैप पॉकेट, टिकट होल्डर भी है।
-निसान पेट्रोल एसयूवी कार की कीमत 80 लाख रुपये है।

सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही है जान से मारने की धमकी
पिछले महीने सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बराड़ के नाम से एक धमकी भरा ईमेल मिला था। यह ईमेल सलमान के निजी सहायक जॉर्डी पटेल को तब भेजा गया था जब गैंगस्टर ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उसके जीवन का लक्ष्य "सलमान खान को मारना" है। सलमान खान के करीबी दोस्त प्रशांत गुंजालकर ने दावा किया कि जब वह सलमान खान के साथ उनके बांद्रा ऑफिस गए तो उन्होंने जॉर्डन पटेल के इनबॉक्स में धमकी भरा ईमेल देखा और वह बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गए।

सलमान खान के दोस्त प्रशांत गुंजालकर ने कहा, ''मैं हमेशा सलमान के घर और ऑफिस जाता हूं। शनिवार को मैं उनके दफ्तर गया में था, जब मैंने जॉर्डी पटेल के इनबॉक्स में धमकी भरा मेल देखा। धमकी भरे मेल में लिखा गया था कि गोल्डी बराड़ को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से। सलमान ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा। शायद नहीं देखा हो तो बोल देना देख ले। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना, इस बार वक्त रहते बता दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।'' पुलिस ने बिश्नोई और उनके सहयोगी गोल्डी बराड़ और मेल भेजने वाले रोहित गर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications