ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान खान की जिंदगी में मचा था ऐसा बवाल, घर से निकलने में भी आती थी शर्म और....

Salman Khan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक समय पर पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर जान छिड़कते थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों का ब्रेकअप भी काफी दर्दनाक था। लेकिन क्या आपको पता दें कि सलमान खान को इस ब्रेकअप से उबरने में काफी समय लगा था।

ऐश्वर्या राय से अलग होकर टूट गए थे सलमान
कहते हैं कि सलमान खान अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय से अलग होने के बाद एकदम टूट गए थे। उन्होंने खुद को हर चीज से दूर कर लिया था। वह कुछ समय के लिए घर से बाहर तक नहीं निकलते थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे।

salman khan

ऐश्वर्या ने सलमान खान पर लगाए थे कई आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप साल 2001 में हुआ था। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान को लेकर कई तरह की बातें की थीं। इतना ही महीं उन्होंने सलमान खान पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए थे। वहीं सलमान खान ने साफ तौर पर इन सभी आरोपों से इनकार किया था।

'तेरे नाम' के सेट पर चुपचाप रहते थे सलमान खान
ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के कुछ समय बाद सलमान खान ने फिल्म 'तेरे नाम' की शूटिंग शुरू की थी। कहते हैं कि इस फिल्म के शूटिंग के समय भी सलमान खान काफी चुपचाप रहते थे। बीजेपी सांसद रवि किशन ने इस फिल्म में सलमान खान के साथ काम किया था। उन्होंने भाईजान के बुरे वक्त के बारे में कई बातें लोगों को बताई थीं।

शांत और गुमसुम हो गए थे सलमान खान
रवि किशन ने खुद बताया था कि एक समय ऐसा आ गया था जब मजाक-मस्ती वाले सलमान खान बिल्कुल शांत और गुमसुम हो गए थे। एक इंटरव्यू में एक्टर और पॉलिटिशयन रवि किशन ने बताया था कि फिल्म 'तेरे नाम' की शूटिंग के समय सलमान खान लो फेज से गुजर रहे थे। वह बहुत खोए-खोए रहते थे। यही वजह है कि 'तेरे नाम' में सलमान खान की परफॉर्मेंस भी बहुत गजब की निखर कर आई थी। लोगों ने उनके किरदार को खूब पसंद किया था।

रवि किशन ने खुद बताई थी सलमान खान की हालत
रवि किशन ने कहा था- जब सलमान खान 'तेरे नाम' कर रहे थे तो वह काफी परेशान रहते थे। मैं उस वक्त उनकी जर्नी का गवाह हूं। वह सेट पर ही डेढ़ दो घंटा वर्कआउट करते थे। वह पूरा दिन शूटिंग करते थे और इसके बाद भी जिम के लिए समय निकालते थे। वह घर जाने से कतराते थे। उन्हें अकेले रहना अच्छा लगता था।

सलमान खान-ऐश्वर्या राय का अफेयर
जानकारी के अनुसार सलमान खान और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के समय दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+