बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए 'भाईजान', बॉलीवुड से टीवी सेलेब ने जमाई महफिल

Baba Siddique Iftar Party: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी मुंबई की आलीशान पार्टियों में से एक है। इस पार्टी में एक से बढ़कर एक हस्तियां शामिल होती हैं। इस बार भी रमजान के मौके पर इस पार्टी का आयोजन हुआ तो सलमान खान से लेकर तमाम हस्तियां शामिल हुईं। अब पार्टी के क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सलमान खान भी पार्टी का हिस्सा बने। इस दौरान भाईजान का पठानी लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। सलमान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की हसीना शिल्पा शेट्टी और उनके पति, हुमा कुरैशी और भी कई सारे सितारे बाबा सिद्दीकी की पार्टी में शामिल हुए।

Salman Khan

सलमान खान ने हमेशा की तरह इस पार्टी में महफिल लूट ली। सलमान खान का पठानी लुक खूब वायरल हो रहा है। भाईजान इस वीडियो में काफी हैंडसम दिख रहे हैं और हर किसी की नजरें उन्हीं पर आकर टिक गईं।

सलमान खान ही नहीं बल्कि उनके परिवार के अन्य लोग भी इस पार्टी में शामिल हुए। सलमान की बहन अर्पिता और उनके पति भी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान शेरा भी दिखाई दिए। शेरा ने पैपराजी को पोज दिए, जिसके बाद सलमान खान के साथ-साथ उनके बॉडीगार्ड की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

पार्टी में सलमान खान और उनका परिवारही नहीं बल्कि बिग बॉस की भी अन्य हस्तियां नजर आईं। गौहर खान से लेकर जैद दरबार और मन्नारा चोपड़ा भी इस शानदार पार्टी का हिस्सा बने।

उर्वशी रौतेला भी इस पार्टी में दिखीं। एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह लाइमलाइट लूट ली। उवर्शी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सितारों ने इस पार्टी में पहुंचकर रंगत ही जमा दी। बताते चलें कि बाबा सिद्दीकी ईद के मौके पर हर साल पार्टी रखते हैं, जिसमें सितारों का जमावड़ा लग जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+