Salman Khan और बहन अलवीरा ने की धोखाधड़ी? सुपरस्टार को समन जारी, लगे गंभीर आरोप, क्या है मामला?

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ की एक जिला अदालत ने 'बीइंग ह्यूमन' ज्वैलरी शोरूम से जुड़े धोखाधड़ी के एक कथित मामले में सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा को समन जारी किया गया है। ये समन'स्टाइल एंड कंटेंट ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टरों को भी जारी किया गया है। अदालत ने उन्हें आगामी 5 अक्टूबर 2026 को कोर्ट में पेश होने और शिकायत में लगाए गए आरोपों पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा को समन जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये मामला चंडीगढ़ के बिजनेसमैन अरुण गुप्ता की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने साल 2021 में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर अब कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आपको बता दें कि ये समन आरोपी के तौर पर नहीं बल्कि अपना पक्ष रखने और पूछे गए सवालों पर अपने जवाब दाखिल करने के तौर पर जारी किया गया है। इस मामले की शुरुआत साल 2018 में ज्वैलरी का शोरूम खोलने से हुई थी। वहीं साल 2021 में शिकायत दर्ज करवाने के बाद से ये विवाद शुरू हुआ है।

salman khan

चंडीगढ़ के बिजनेसमैन अरुण गुप्ता ने दर्ज करवाई शिकायत

चंडीगढ़ के बिजनेसमैन अरुण गुप्ता ने आरोप लगाया है कि वह कुछ साल पहले टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के सेट पर सलमान खान से मिले थे। सलमान खान ने उनसे शोरूम खोलने और उसके उद्घाटन पर आने की बात कही थी। अरुण गुप्ता का कहना है कि उन्हें मनीमाजरा में 'बीइंग ह्यूमन' ज्वैलरी शोरूम खोलने के लिए राजी किया गया, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

'बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी' से जुड़ा है मामला

बिजनेसमैन अरुण गुप्ता की शिकायत के अनुसार सलमान खान की बात पर भरोसा करते हुए ही उन्होंने सुपरस्टार की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी' की फ्रेंजाइजी ली और 3 करोड़ रुपये लगाकर एक शोरूम खोल दिया। शिकायत के अनुसार अरुण गुप्ता ने 'बीइंग ह्यूमन' ज्वैलरी की मार्केटिंग का लाइसेंस रखने वाली कंपनी 'स्टाइल एंड कंटेंट ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड' के साथ एक एग्रीमेंट किया।

कब और कैसे शुरू हुआ था ये विवाद?

-बिजनेसमैन अरुण गुप्ता ने दावा किया है कि सिर्फ शोरूम तैयार करने में ही लगभग एक करोड़ रुपये खर्च हुए थे और उन्होंने कंपनी की कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी सभी शर्तों का पूरी तरह पालन किया था। हालांकि उनका आरोप है कि शोरूम शुरू होने के बाद कंपनी ने जिस बिजनेस सपोर्ट का वादा किया था, वो नहीं दिया गया। इसके अलावा शोरूम खुलने के बाद स्टोर को अचानक बंद कर दिया गया। अरुण गुप्ता के मुताबिक 'बीइंग ह्यूमन' ज्वैलरी सप्लाई करने वाला स्टोर फरवरी 2020 से बंद था, जिससे इन्वेंट्री में दिक्कत आई और बिजनेस पर बुरा असर पड़ा था।

-शिकायत में कहा गया है कि कंपनी से जुड़े 6 लोगों ने बिजनेस के मौके के बारे में गलत जानकारी दी और उन्हें पैसा लगाने के लिए जबरन राजी किया। हालांकि कंपनी पहले भी इन आरोपों को नकार चुकी है और उसका कहना है कि चंडीगढ़ के बिजनेसमैन अरुण गुप्ता के साथ साल 2018 में हुए समझौते में सलमान खान की कोई सीधी भूमिका नहीं थी।

-कंपनी की तरफ से कहा गया है कि सलमान खान फाउंडेशन ने साल 2015 में 'स्टाइल एंड कंटेंट ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड' को 'बीइंग ह्यूमन' ब्रांड का लाइसेंस दिया था जबकि ज्वैलरी को चलाने, उसकी मार्केटिंग और बिक्री की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की थी।

'सलमान खान ने लालच देकर मुझे फंसाया'

शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता ने ये भी आरोप लगाया है कि सलमान खान ने उन्हें लालच देकर फंसाया था। पहले तो उनसे कहा गया कि शोरूम के उद्घाटन में सलमान खान आएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ और उनके बहनाई आयुष शर्मा को भेज दिया गया। अरुण गुप्ता का कहना है कि सलमान खा को इस पूरे मामले की जानकारी थी। आपको बता दें कि अब इस मामले की सुनवाई चंडीगढ़ कोर्ट में आगामी 5 अक्टूबर 2026 को होगी।

साल 2021 में चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी

जानकारी के अनुसार अरुण गुप्ता ने इस मामले में पहली बार साल 2021 में चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। तब पुलिस की तरफ से सलमान खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और बीइंग ह्यूमन संस्था के डायरेक्टर्स समेत 8 से 10 लोगों को समन भेजा गया था। हालांकि मामला लंबा खिंच गया। शिकायतकर्ता को न तो पैसे मिले और ना ही कोई समाधान, जिसके बाद उन्होंने जिला अदालत का रुख किया। अब ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डॉ. अंबिका शर्मा की जिला अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए सलमान खान, अलवीरा और बीइंग ह्यूमन के डायरेक्टर्स को अपना पक्ष रखने के लिए समन जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+