करण जौहर की पार्टी में Salman Khan ने की ग्रैंड एंट्री, पति संग एश्वर्या भी पहुंची

करण जौहर की बर्थडे पार्टी अटेंड करने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी पहुंचे।

मुंबई, 26 मई : 25 मई को करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान फिल्ममेकर ने एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के लगभग सारे ही सितारे नजर आए। इस दौरान फैंस के पसंदीदा सितारों ने पार्टी को कई मायनों में औऱ भी खास बना दिया। ऐसे में पार्टी अटेंड करने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी पहुंच गए। इतना ही नहीं, इस पार्टी में एश्वर्या राय भी दिखाई दीं, जिसके बाद दोनों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।

सलमान की धांसू एंट्री

सलमान की धांसू एंट्री

करण जौहर की इस पार्टी में सलमान खान की एंट्री से लोग हैरान रह गए। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बेहद कम पार्टियां ही अटैंड करते हैं। ऐसे में किसी को उम्मीद नहीं थी कि सलमान पार्टी अटैंड करेंगे। लेकिन भाईजान की धांसू एंट्री ने सबके होश उड़ा डाले और सलमान की एंट्री होने पर लोग चिल्लाने लगे। सलमान खान ने इस दौरान ब्लैक टीशर्ट और ब्लेजर के साथ डेनिम लुक को कैरी किया था। ब्लैक आउटफिट में सलमान काफी डैशिंग दिख रहे थे।

एश्वर्या राय भी आईं नजर

एश्वर्या राय भी आईं नजर

वहीं करण की इस पार्टी में एश्वर्या राय भी दिखाईं दीं। एक्ट्रेस ने अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ इस पार्टी में एंट्री की। आमतौर पर एश्वर्या ऐसे किसी भी इवेंट को अवॉइड करती हैं, जिसमें सलमान खान मौजूद हों। इसकी वजह दोनों का ही अतीत है। लेकिन इस बार कई सालों बाद सलमान खान और एश्वर्या राय एक ही छत के नीचे दिखे।

अब अलग हैं दोनों के रास्ते

अब अलग हैं दोनों के रास्ते

एक वक्त था जब ऐश्वर्या और सलमान खान एक-दूसरे को डेट करते थे और बेइंतहां प्यार करते थे। लेकिन दोनों का रिश्ता नहीं टिक पाया और इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एक इंटरव्यू में एश्वर्या ने सलमान खान पर मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि, सलमान ने इस बात से साफतौर पर इंकार किया है। अब इस बात को बीते लंबा समय हो चुका है औऱ दोनों ही अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+