IIFA Awards: सलमान खान और अभिषेक के बीच मिट गईं दूरियां? तस्वीर देख फैंस को लगा झटका
आईफा अवॉड्स 2022 के दौरान अभिषेक बच्चन और सलमान खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जिसके बाद से दोनों की दोस्ती को लेकर चर्चा हो रही है।
मुंबई, 5 जून: आईफा अवॉर्ड्स 2022 के कार्यक्रम में बॉलीवुड जगत के कईं सितारे शामिल हुए। इस दौरान कईं सितारों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से धूम मचाई। वहीं कुछ सितारों को अवॉर्ड से नवाजा गया। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसे देख फैंस काफी हैरान हैं।

सलमान और अभिषेक की वायरल हुई तस्वीर
दरअसल, आईफा अवॉर्ड्स की रात सलमान खान और अभिषेक बच्चन एक साथ नजर आए। दोनों स्टार्स की साथ बैठे ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों को शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से बात करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि, अभिषेक बच्चन और सलमान खान के बीच कभी कोई गिला-शिकवा था नहीं। फैंस इस तस्वीर को देख काफी हैरान हैं। वहीं कुछ फैंस उनकी ये तस्वीर देख सोशल मीडिया पर खुशी जता रहे हैं।
ऐश्वर्या और सलमान का था रिलेशन
दरअसल, एक समय ऐसा भी था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी थी। दोनों स्टार्स में पहले दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई। लेकिन, दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया जिसके कारण दोनों को अलग होना पड़ा।
इस वजह से अभिषेक और सलमान में थी दूरियां
दोनों के रिलेशनशिप खत्म होने के कुछ समय बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच बढ़ रही नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी। जिसके कारण खबरें आई थी कि, सलमान खान और अभिषेक बच्चन के बीच दूरियां आ गईं। हालांकि फिल्म गुरू के बाद दोनों ने अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी करके फैंस को एक सरप्राइज दिया था। हालांकि दोनो की शादी को 22 साल पूरे हो गए हैं और दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications