'मैं पिछले करीब 25-26 सालों से...', फटे हुए जूतों की चर्चा के बीच सलमान खान ने बताया अपना हाल

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी आदतों के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि एक एक्टर होने के बावजूद वह खुद को सुपरस्टार जैसा महसूस नहीं करते।

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपने सुपरस्टार टैग के बारे में बात की। एक्टर का कहना है कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वह एक सुपरस्टार हैं। सलमान ने कहा, मैंने कभी ऐसा महसूस ही नहीं किया। मेरी आदतें सुपरस्टार वाली नहीं हैं इसलिए मुझे कभी नहीं लगा कि मैं सुपरस्टार हूं।

Salman Khan

सलमान खान ने आगे कहा कि, 'मैं जिस तरह के कपड़े पहनता हूं और जैसे सफर करता हूं उसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जो कि सुपरस्टार वाली बात हो। मैंने कभी इस बारे में सोचा ही नहीं ना ही मेरे मन में ख्याल आया कि मैं एक सुपरस्टार हूं। मैं आम लोगों की तरह अपने दिन की शुरूआत कॉफी से करता हूं। मैं चाहता हूं कि हर बार अपना बेस्ट दूं। , 'मैं पिछले करीब 25-26 वर्षों से बाहर डिनर करने नहीं गया हूं।'

इसके आगे सलमान खान ने बताया कि उन्हें फिल्म एक था टाइगर का ऑफर कैसे मिला। एक्टर ने कहा, 'जब मैंने पहली बार इसकी स्क्रीप्ट सुनी तो मुझे काफी पसंद आई। मैं उस वक्त अपने फार्महाउस में था। यशराज जी का पिता के साथ अच्छे संबंध रहे हैं ऐसे में उनके साथ काम करने का मुझे पहली बार मौका मिलना अच्छा मौका था।'

आपको बता दें कि, हाल ही में सलमान की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। जिसमें वह फटे हुए पुराने जूते पहने हुए नजर आए। इन जूतों का कलर भी काफी फेड था। बॉलीवुड के सबसे रईस कलाकारों में गिने जाने वाले सलमान खान का ये अवतार देखकर हर कोई चौंक गया। हालांकि फैंस ने उन्हें ट्रोल करने के बजाय उनकी सिंपलीसिटी की तारीफ की। वहीं कुछ का कहना है कि वह किसी फिल्म की शूटिंग से वापस लौटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+