'मेरी सिर्फ 1 गर्लफ्रेंड है' जब सलमान खान ने सरेआम कबूला था अपना प्यार, इस एक्ट्रेस का बताया नाम
Salman Khan Video Viral: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इस बीच एक्टर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
सलमान खान 58 साल की उम्र आज भी सिंगल लाइफ जी रहे हैं। एक्टर के फैंस जानना चाहते हैं कि वह कब शादी करेंगे। जबकि एक्टर का नाम कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। इनमे से एक एक्ट्रेस के साथ अपना रिश्ता सलमान खान सबके सामने कबूल किया था।

सलमान खान का संगीता बिजलानी के बाद ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। लेकिन महज दो सालों में ही ये रिश्ता टूट गया था। ऐश्वर्या के बाद सलमान खान ने लंबे समय तक कैटरीना कैफ को डेट किया। यहां तक कि एक्टर ने सबके सामने एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, सलमान खान का ये पुराना वीडियो 'दस का दम' शो का है। जिसमें सलमान खान से पूछा गया कि आपकी फेवरेट गर्लफ्रेंड कौन है? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, 'मेरी सिर्फ एक ही गर्लफ्रेंड है।' इसके बाद जब बच्चे ने उनसे पूछा कौन? सलमान कहते हैं, कौन है मेरी गर्लफ्रेंड नाम क्या है? इस पर बच्चा कहता है, लकी फिर सलमान खान हैं क्या?
शो के दौरान स्टेज पर एक ही महिला मौजूद थी जिससे सलमान खान कहते हैं, 'देखो ये बोल रहे हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड है कैटरीना कैफ।' इस पर महिला हंसते हुए कहती हैं कि, सही बोल रहे हैं फिर सलमान हैरान होते हुए कहते हैं, मुझे नहीं पता था ये बात बच्चा बच्चा जानता है। इसके बाद एक्टर ने बच्चे से पूछा था कि, आपको कैसी लगती है? बच्चे ने हंसते हुए कहा था कि 'अच्छी लगती है।' सलमान हंसते हुए कहते हैं कि मुझे भी अच्छी लगती है।
बता दें कि, सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। इसके बाद कैटरीना कैफ को सलमान ने लंबे समय तक डेट किया। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। सलमान से अलग होने के बाद साल 2021 में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications