जानिए कितनी है शाहरुख, आमिर से लेकर बॉलीवुड के इन 5 सितारों के बॉडीगार्ड की सैलरी

मुंबई, 27 अगस्त। फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारों के देश-दुनिया में लाखों-करोड़ फैंस हैं। ऐसे में इन सितारों की सुरक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे संभालना आसान काम नहीं हैं। यही वजह है कि फिल्मी सितारों की सुरक्षा में जो बॉडीगार्ड लगते हैं उन्हें मोटी सैलरी मिलती है। अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड की हाल ही में खबर सामने आई थी जिसमे खुलासा हुआ था कि उसे करोड़ों की सैलरी मिलती है। आइए ऐसे में डालते हैं क नजर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों के बॉडीगार्ड की सैलरी पर।

Recommended Video

    Shahrukh से लेकर Salman तक जानें कितनी है इनके Bodyguards की Salary ? | वनइंडिया हिंदी

    अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी की बात करें तो जितेंद्र शिंदे उनके बॉडीगार्ड है और वह पिछले 6 साल से बिग बी की सुरक्षा में हैं। शिंदे को अक्सर अमिताभ बच्चन के साथ बतौर बॉडीगार्ड देखा जाता है। इस बीच खबर सामने आई कि जितेंद्र की सलाना कमाई 1.5 करोड़ रुपए है, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई और उन्हें बिग बी की सिक्योरिटी से हटा भी दिया गया। हालांकि शिंदे का कहना है कि उनकी पत्नी सिक्योरिटी कंपनी चलाती हैं।

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की सिक्योरिटी की बात करें तो रवि सिंह उनके पर्सनल बॉडीगार्ड हैं और वह हमेशा शाहरुख खान की सिक्योरिटी में साए की तरह उनके साथ रहते हैं। अहम बात यह है कि शाहरुख भारत में हो या भारत स बाहर रवि सिंह हमेशा उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रवि सिंह को सालान 2.7 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है।

    सलमान खान

    सलमान खान

    बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बॉडीगार्ड से तकरीबन हर कोई वाकिफ है। सलमान के बॉडीगार्ड शेरा हमेशा सलमान की सुरक्षा में तैनात रहते हैं और अक्सर चर्चा में भी रहते हैं। सलमान और शेरा के बीच दोस्त जैसा रिश्ता है। दोनों एक दूसरे के साथ दो दशक से भी अधिक समय से हैं। शेरा सलमान को जहां अपना मालिक बुलाते हैं तो सलमान भी शेरा को पूरा सम्मान देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार शेरा की सालाना सैलरी दो करोड़ रुपए है

    आमिर खान

    आमिर खान

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुरक्षा का जिम्मा युवराज घोरपड़े संभालते हैं। आमिर चाहे जहां भी जाए फिर वह फिल्म की शूटिंग हो या प्रमोशन या कोई और कार्यक्रम, युवराज हमेशा आमिर के साथ रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार आमिर युवराज घोरपड़े को हर साल 80 लाख रुपए की सैलरी देते हैं।

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार

    फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार खुद ही काफी फिट रहते हैं और अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार की सुरक्षा का जिम्मा श्रेयसे ठेले के पास है। अक्षय के साथ उनके बेटे आरव की सुरक्षा को भी श्रेयसे ही संभालते हैं। रिपोर्ट के अनुसार श्रेयसे को सालाना 1.2 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+