'मेरा कैरेक्टर ढीला था, मैंने कई लड़कियों को...', आखिरकार साजिद खान ने किया कबूल, वायरल हो रहा वीडियो
साजिद खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने गौहर खान संग अपने रिश्ते को लेकर स्वीकार किया।
Sajid Khan Viral Video फिल्म निर्माता साजिद खान जब की एंट्री जब से बिग-बॉस 16 में हुई है तभी से वह मेकर्स और सलमान खान के लिए एक सिरदर्द बन गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनको शो से बाहर निकालने की मांग की जा रही है। यूजर्स साजिद को नेशनल टीवी पर यूं देखकर शो के मेकर्स और सलमान खान पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच साजिद खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने गौहर खान संग सगाई करने की बात कही है।

साजिद खान का खुलासा
साजिद खान अपने इस पुराने वीडियो से एक बार फिर चर्चा में आ गए। उनका ये वीडियो किरण जुनेजा के शो 'कोशिश से कामयाबी तक' का है। जब उनसे होस्ट ने सवाल किया कि, वह गौहर खान से अलग क्यों हुए? तो इसका जवाब देते हुए साजिद ने कहा कि, "उस वक्त मेरा कैरेक्टर बहुत ढीला था। मैं उस वक्त लड़कियों के साथ भर घूम रहा था और बहुत झूठ बोल रहा था। मैंने ऐसे कोई बदतमीज़ी नहीं की लेकिन हर लड़की को, 'आई लव यू, विल यू मैरी मी' बोला था"।

बताया गौहर खान संग क्यों टूटी थी शादी?
वीडियो में साजिद खान ने स्वीकार किया कि वह उन्होंने गौहर खान को लगभग 1 साल तक डेट किया था और वह दोनों सगाई कर चुके थे। साजिद ने मजाक में आगे कहा कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए थी। साजिद ने ये भी कहा कि जितनो को उन्होंने आई लव यू कहा इस हिसाब से उनकी 350 बार शादी हो चुकी होती।

बोले- 'वो लड़कियां देती होंगी गालियां'
साजिद खान ने इस वीडियो में उन महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह उन्हें याद करने के साथ-साथ गालियां दे रही होंगी। उन्होंने अपने जीवन में 'आई लव यू' चरण को स्वार्थी कहा और एक रिश्ते के काम करने के लिए दोस्ती कितनी महत्वपूर्ण है इस पर बातचीत की।

अरेंज मैरिज पर बोले साजिद खान
साजिद खान ने भारत में अरेंज मैरिज और लव मैरिज पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि, भारत में अरेंज मैरिज काम करती है क्योंकि शादी के बाद दो व्यक्तियों के बीच दोस्ती होने में समय लगता है। जिससे उन्हें अपने रिश्ते को बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, "शुद्ध प्रेम कहानियां सभी उतार-चढ़ाव के बारे में हैं। यह व्यक्तियों पर भी निर्भर करता है।" हालांकि इंटरनेट साजिद खान की बातों से खुश नहीं है और उनको लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

साजिद खान क्या होंगे शो से बाहर?
MeToo के विवाद में फंसे साजिद खान पर साल 2018 में कई एक्ट्रेसेस ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। फिल्म निर्माता पर लगे इन आरोपों के बाद उन्हें फिल्म हाउसफुल 4 के निर्देशक के तौर पर भी हटा दिया गया था। लेकिन अब वह बिग-बॉस 16 में आए हैं। ऐेसे में उन एक्ट्रेसेस का कहना है कि साजिद अपनी इस शो के जरिए छवि को ठीक करने की कोशिश में लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications