अहान नहीं Saiyaara की बढ़ती पॉपुलैरिटी के पीछे हैं विराट कोहली? जानिए कैसे जुड़ा फिल्म से किंग कोहली का नाम
Virat Kohli in saiyaara movie: बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बेहद पुराना रहा है। क्रिकेट मैच के दौरान कई एक्टर अपनी फिल्मों को प्रमोट करने आते रहते हैं। इन दिनों अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा फिल्म फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रही है। थिएटर से कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें फैंस रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म ने युवा दर्शकों के दिल पर अपनी अलग छाप छोड़ी है।
कमाई के मामले में आगे निकली सैयारा (Virat Kohli in saiyaara movie)
सैयारा ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। सैयारा ने 6 दिनों में कुल 153.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म ने अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दिलवाले (148.42 करोड़ रुपये), सलमान खान की बॉडीगार्ड (148.52 करोड़ रुपये) सहित प्रभास की सलार पार्ट 1 को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

सैयारा में विराट कोहली का जिक्र
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने थिएटर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त धमाल मचाया है। जहां एक ओर फिल्म की स्टोरी और म्यूजिक लोगों को भावुक कर रहे हैं, वहीं फिल्म के क्लाइमेक्स में एक ऐसा सीन है जिसने दर्शकों को सीधे क्रिकेट फील्ड तक पहुंचा दिया है। दरअसल, सैयारा के क्लाइमेक्स सीन में एक मोमेंट आता है जहां हीरो अहान पांडे अपने डायलॉग में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का जिक्र करते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच आया याद
सैयारा के क्लाइमेक्स सीन में अहान पांडे कहते हैं कि आखिरी गेंद पर चाहिए 5 रन और क्रीज पर हैं मास्टर ऑफ चेसिंग, चेसिंग हिज ड्रीम... द मैन, द मिथ, द लीजेंड... किंग कोहली। ये डायलॉग सुनते ही थिएटर में बैठे दर्शक तालियां और सीटियां बजाने लगते हैं। इस सीन ने फैंस को 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के उस यादगार मैच की याद दिला दी, जब विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ करिश्माई पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी।
कोहली की वजह से फिल्म देखने जा रहे फैंस
सोशल मीडिया पर भी इस सीन की खूब चर्चा हो रही है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फैंस इसे विराट कोहली की रियल इनिंग्स के साथ मर्ज कर वायरल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कोहली का नाम लेते ही फिल्म से इमोशनल कनेक्शन और गहरा हो गया। वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि वह विराट कोहली के कारण ही फिल्म देखने गए थे। जबकि कुछ फैंस ने बताया कि वह कोहली के कारण फिल्म देखने जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications