Saiyaara Box Office Collection: 'सैयारा' की झामफाड़ कमाई जारी, कलेक्शन देख आमिर और शाहरुख खान हो जाएंगे परेशान

Saiyaara Box Office Collection Day 10: फिल्म सैयारा का बुखार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। बिना स्टार पावर की फिल्म ने 247 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। अहान पांडेय औरअनीत पड्डा की फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं।

दसवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा देखने को मिला है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म की खासियत ये है कि वीकेंड के साथ-साथ फिल्म वीकडेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। हर दिन की कमाई के आंकड़े हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बता रहे हैं।

Saiyaara Box Office Collection Day 10

फिल्म की दस दिन की कमाई

पहले दिन - 21.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन - 26 करोड़ रुपये
तीसरे दिन - 35.7 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 24 करोड़ रुपये
पांचवे दिन - 25 करोड़ रुपये
छठवें दिन - 21.5 करोड़ रुपये
सांतवे दिन - 19 करोड़ रुपये
आठवें दिन - 18 करोड़ रुपये
नौवे दिन- 26.5 करोड़ रुपये
दसवें दिन- 30 करोड़ रुपये

टोटल 247.25 करोड़ रुपये

फिल्म की कमाई देख ट्रेड एक्सपर्ट्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स बहुत खुश हैं। क्योंकि लंबे अंतराल के बाद कोई ऐसी फिल्म आई है, जिसे देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। बावजूद इसके फिल्म के शोज की ऑक्यूपेंसी जबरदस्त तरीके से बनी हुई है। इस हफ्ते अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 रिलीज हो रही है। अभी भी फिल्म के पास कमाई के लिए 3 दिन का विंडो है। इसी तरीके से कमाई जारी रही तो फिल्म आसानी से 300 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो जाएगी।

वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड आंकड़ा 270 करोड़ के पार चला गया है। सैयारा ने अपने इस कलेक्शन के साथ 'सैयारा' ने पहले आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' को पछाड़ा. फिर अजय देवगन की 'रेड 2' को. इसके बाद अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' के कलेक्शन को भी इसने पछाड़ा दिया है। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन की हिट फिल्म भूल भुलैया 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी इसने बहुत पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+