'मैं और किरण अलग-अलग कमरे में सोते हैं', शादी के 40 साल बाद Anupam Kher ने क्यों कहा ऐसा?
Anupam Kher: बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनुपम खेर बॉलीवुड के प्रख्यात सितारों में शामिल हैं, अपनी एक्टिंग और मनमोहक अंदाज से हर वर्ग के लोगों को मनोरंजित करने वाले अनुपम खेर अपनी बेबाकी के लिए काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें की हैं।
हर किसी को पता है कि अनुपम खेर अपनी पत्नी किरण खेर से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, दो ही सितारें बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाते हैं, वो सौम्यता, सुंदरता, प्रेम और समर्पण के साक्षात उदाहरण हैं और सबसे खास बात ये हैं कि दोनों ही परिपक्क एक्टर हैं, दोनों की शादी को 40 साल हो चुके हैं।

लेकिन अनुपम खेर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में जो कहा वो काफी हैरान कर देने वाला है, दरअसल उन्होंने कहा किरण खेर बहुत ही फनी और स्पष्ट वक्ता हैं, वो खुलकर अपने विचार रखती हैं। हम विशिष्ट पति-पत्नी नहीं हैं, यहां कोई आप नहीं हैं, हम बराबर हैं। मेरे घर में कोई फिल्मी माहौल नहीं है। शादी में केवल अच्छा होना सही नहीं है, मेरे माता-पिता की शादी 59 साल तक चली, यह सबसे अच्छी शादी नहीं थी।'
'लीड सही ने नहीं रखा होगा, फ्लश नहीं किया होगा' (Anupam Kher)
किरण बहुत स्पष्ट बोलती हैं, पहले मुझे बहुत बुरा लगता था लेकिन अब बहुत हंसी आती हैं। वो वहमी है,पहले से ही सोच लेती हैं। अगर मैं बिस्तसे उठा तो वो नींद में ही कयास लगा लेंगी कि मैंने वाशरूम की लाइट ऑफ नहीं की होगी, लीड सही ने नहीं रखा होगा, फ्लश नहीं किया होगा।'
क्या मैंने वाशरूम की लाइट ऑफ कर दी है?
'मैं जैसे ही बिस्तर से उठा तो बोलती हैं कि क्या मैंने वाशरूम की लाइट ऑफ कर दी है? तब मैं उसे बोलता था कि अभी अंदर तो जाने दो।' वक्त के साथ चीजें समझ में आती हैं, हर किसी की आदतें अलग है, मैं और किरण अब अलग-अलग कमरों में सोते हैं., हर किसी की एक -दूसरे की आदतों का सम्मान करना चाहिए। अनुपम खेर ने आगे कहा, 'मेरी शादी में उतार-चढ़ाव आए हैं। लेकिन जो हमारे साथ रहा है वह है करुणा, आपसी सम्मान, दया और दोस्ती की अद्भुत मात्रा। यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है।'

'यह क्या कर रहा है तू, मुझे बर्बाद कर रहा है' (Anupam Kher)
अनुपम ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 'उन दिनों में वह मेरे साथ ट्रायल शो के लिए हाथ में हाथ डालकर जाती थीं और फिल्म में मेरे प्रदर्शन के आधार पर, वह धीरे-धीरे अपना हाथ हटा लेती थीं जैसे कि उसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। फिर वह मुझे इतना बुरा अभिनय करने के लिए तंज कसती थी .'यह क्या कर रहा है तू, मुझे बर्बाद कर रहा है। पागल हो गया है तू?' शुक्र है, पिछले 10-15 वर्षों में ऐसा नहीं हुआ है क्योंकि मैंने कुछ अच्छा काम किया है।'
अनुपम और किरण ने साल 1985 में प्रेमविवाह किया था (Anupam Kher)
गौरतलब है कि अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में प्रेमविवाह किया था और दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। जिस वक्त किरण ने अनुपम खेर से शादी की थी, उस वक्त उनका बेटा सिकंदर चार साल का था। अनुपम खेर और किरण की अपनी कोई संतान नहीं हैं।

'किरण खेर ने मुंबई के उद्योगपति गौतम बेरी से शादी की थी' (Anupam Kher)
मालूम हो कि अनुपम से पहले किरण खेर ने मुंबई के उद्योगपति गौतम बेरी से शादी की थी, हालांकि ये उनकी लव मैरिज थी लेकिन इस शादी की उम्र लंबी नहीं थी और दोनों का तलाक हो गया। जबकि अनुपम खेर ने भी साल 1980 में अरेंज्ड मैरिज की थी लेकिन वो भी उस शादी में खुश नहीं थे और उनका भी तलाक हो गया था। अनुपम और किरण की पहली मुलाकात चंडीगढ़ थियेटर ग्रुप में हुई थी। दोनों की सोच, काम करने का तरीका दोनों को करीब ले आया और दोनों ने फिर जिंदगी साथ गुजारने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications