Saiyaara Advance Booking: मोहित सूरी की फिल्म का एडवांस बुकिंग में जलवा, हिट होगा अहान-अनीत का डेब्यू!
Saiyaara Advance Booking: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' को भी पीछे छोड़ दिया है। 'सैयारा' ने बुक माय शो के इंट्रेस्ट मीटर पर 'वॉर 2' को पहले ही पछाड़ दिया था। हालांकि ये दोनों फिल्में यशराज फिल्म्स की हैं।
खैर, सैयारा फिल्म फ्रेश स्टारकास्ट के साथ बनाई गई है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ़्तार देखने के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान की 'सिकंदर' को भी पीछे छोड़ देगी। सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपनी पोस्ट में बताया, 'सैयारा' ने देश के बड़े सिनेमा चेन्स में अब तक एक लाख से ज़्यादा टिकटें बेच ली हैं। 17 जुलाई की सुबह 8 बजे तक पीवीआर आइनॉक्स में 78,000 और सिनेपॉलिस में 27,000 टिकटें बिकीं है। वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म की पूरे भारत में एक लाख से ज़्यादा टिकटें बेची हैं, इसमें सिंगल थिएटर्स भी शामिल हैं। बात करें एडवांस बुकिंग की तो 'सैयारा' ने 2.69 करोड़ रुपये कमाए हैं। ब्लॉक सीटों के साथ इस फिल्म की कमाई 4.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
'सैयारा' की ऑक्यूपेंसी अंडमान और निकोबार और बिहार में सबसे ज़्यादा है। ये सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात भी है। बिहार में ब्लॉक सीट के साथ ऑक्यूपेंसी 38% है। वहीं, अंडमान और निकोबार में यह लगभग 40% है। महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद गुजरात में 'सैयारा' के सबसे ज़्यादा शो दिखाए जाएंगे।
अहान पांडे और अनित पड्डा स्टारर 'सैयारा' के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई थी। फिल्म से 10 सेकंड का एक सेन्शुअल सीन हटा दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का सेंसर प्रोसेस पूरा हो चुका है और सीबीएफसी ने इसे यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि 16 साल से ऊपर के लोग इसे देख सकते हैं, लेकिन 16 से 17 साल के किशोरों को माता-पिता की निगरानी में देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications