Saif Ali Khan पर हुए हमले के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस, हिरासत में 3 लोग, जानें क्या-क्या हुआ
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात चाकू से हमला हुआ। जिससे एक्टर के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं, और उनका फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर घटना के बाद वहां से फरार हो गया, जब घर के अन्य लोग जाग गए। मामले की जांच के लिए पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Recommended Video
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी, जिनमें दया नायक भी शामिल हैं, उन्हें सैफ अली खान के घर पर पहुंचते हुए देखे गए। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हमले के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, हालांकि असली अपराधी अभी भी गायब है।

सैफ अली खान की टीम ने इस घटना के बारे में जानकारी दी कि अभिनेता सर्जरी से गुजर रहे हैं। एक्टर की पीआर टीम का आधिकारिक बयान था: "सैफ अली खान के घर में डकैती का प्रयास किया गया था। वह अभी अस्पताल में सर्जरी से गुजर रहे हैं। हम मीडिया और उनके प्रशंसकों से धैर्य रखने की अपील करते हैं। यह एक पुलिस मामला है। हम स्थिति के बारे में आपको अपडेट देते रहेंगे।"
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हुआ चाकू से हमला, करीना कपूर ने बताया कैसी है हालत, बोलीं-'उन्हें चोट लगी और पूरा परिवार...'
सैफ अली खान के घर 15 जनवरी की रात 2 बजे कुछ चोर अचानक घुसे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौकरानी ने चोर को सबसे पहले देखा। दोनों के बीच हाथापाई हुई फिर बीच में सैफ अली खान आ गए और उन्हें नौकरानी को बचाने की कोशिश की। लेकिन चोरों ने उन पर 6 बार चाकू से वार कर दिया। जिससे एक्टर को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें एक चोट उनकी रीढ़ के पास भी थी।
लीलावती अस्पताल में इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि सैफ को कई चोटें आई हैं, लेकिन वह अपने हाथ और पैर हिला सकते हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी भी ठीक लग रही है। डॉक्टरों को उनके शरीर में चाकू का एक टुकड़ा मिला है।
लीलावती अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी निरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ को तड़के 3:30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें छह चोटें आईं, जिनमें से दो गहरी थीं। "इनमें से एक चोट उनकी रीढ़ के पास थी। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी उन पर सर्जरी कर रहे हैं। हम सर्जरी के बाद ही नुकसान की स्थिति के बारे में स्पष्ट रूप से बता पाएंगे।" फिलहाल एक्टर डॉक्टरों की निगरानी में हैं और वह खतरे से बाहर हैं।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हुआ जानलेवा हमला, आगबबूला हुईं पूजा भट्ट, बोलीं- हमारे पास कानून है लेकिन व्यवस्था का क्या












Click it and Unblock the Notifications