इब्राहिम के भविष्य को लेकर चिंता में सैफ अली खान, बोले- वो मेहनती तो बहुत लेकिन
मुंबई, 4 मई: सैफ अली खान की बेटी सारा कई साल से फिल्मों में काम कर रही हैं और हीरोइन के तौर पर पहचान बना चुकी हैं। वहीं उनके बेटे इब्राहिम ने भी करण जौहर के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू कर दिया है। इब्राहिम करण जौहर के साथ काम कर रहे हैं और सैफ उनको मेहनती भी मानते हैं। इस सबके बावजूद सैफ को इब्राहिम के करियर को लेकर चिंता हो रही है।

मैं उसके भविष्य के लिए दुआ कर रहा
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे इब्राहिम के फिल्मों में आने और उनके करियर को लेकर बारे में बात करते हुए कहा है कि मैं उसके फ्यूचर के लिए थोड़ा चिंता में हूं। मुझे लगता है कि उसने अपनी स्कूली पढ़ाई काफी अच्छे से पूरी की है। इसके बाद अब मैं किसी भी पिता की तरह थोड़ा डरा हुआ हूं और दुआ कर रहा हूं कि उसका फ्यूचर अच्छा हो।

हां वो मेरे जैसा दिखता है
सैफ ने इब्राहिम के लुक उनसे मिलने की बात पर कहा, हां ये तो है और वह खुद भी कहता है कि वह मेरे यंग एज के दिनों जैसा दिखता है। उसने तो मुझे अपनी एक तस्वीर भी भेजी और कहा कि मैं अगर 20-21 साल का होता तो एकदम ऐसा ही नजर आता।

करण जौहर के साथ काम कर रहे इब्राहिम
इब्राहिम अली खान सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे हैं। इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। फिलहाल वह फिल्म मेकिंग का अनुभव ले रहे हैं। इब्राहिम फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों चल रही है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications