'तुम्हारा चेहरा खराब कर दूंगा' Saif Ali Khan को पहले भी मिल चुकी है धमकी, बताया उस रात क्या हुआ?

Saif Ali Khan: 16 जनवरी की रात सैफ अली खान अपने घर पर एक हमले का शिकार हो गए, जब एक चोर उनके घर में घुस आया और चोरी करने की कोशिश कर रहा था। सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चोर ने उन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे उनकी पीठ में गंभीर चोटें आईं।

इस घटना के बाद सैफ को आनन-फानन में उनका बेटा इब्राहिम अली खान अस्पताल ले गया जहां तुरंत उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इस तरह सैफ का समय रहते इलाज हो गया और 6 दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Saif Ali Khan

इस चौंकाने वाली घटना के बाद, सैफ अली खान का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह 1994 में दिल्ली के एक नाइट क्लब में हुए एक हमले के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो में सैफ कहते हैं, "फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी की स्क्रीनिंग के बाद मैं और मेरे दोस्त दिल्ली के एक नाइट क्लब गए थे। वहां कुछ लड़कियां लगातार हमें डांस करने के लिए कह रही थीं। जब उन्होंने नहीं सुना, तो मैंने उनसे विनम्रता से कहा कि हमें छोड़ दें।'

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan: सैफ पर हमला करने वाले आरोपी की बढ़ी पुलिस रिमांड, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

सैफ अली खान ने आगे कहा, 'पार्टी में उन लड़कियों के बॉयफ्रेंड्स भी वहां थे, तो मैंने उनसे कहा कि उन्हें संभालें। ये उन्हें अच्छा नहीं लगा और उनमें से एक ने कहा, 'तेरे पास करोड़ों का चेहरा है, इसे खराब कर दूंगा। फिर उसने मुझे माथे पर मारा।"

जब सैफ से पूछा गया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत क्यों नहीं की, तो उन्होंने कहा, "मैं उस वक्त उस मामले को पब्लिकिटी देना नहीं चाहता था। लेकिन अगर लोग यह लिखते कि मैंने ही वह लड़ाई शुरू की थी, तो मैं जरूर इसका सही कारण बताता।"

बता दें कि, सैफ अली खान पर जब से हमला हुआ है तो सेलिब्रिटी की सुरक्षा को लेकर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले सलमान खान और शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि बॉलीवुड के खानों की जान खतरे में है। फिलहाल सैफ अली खान के मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही हैं। हालांकि आरोपी कौन है इसका अब तक पता नहीं लग पाया है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस असली आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, सैफ अली खान को आखिरी बार 2014 में आई फिल्म देवरा पार्ट 1 में देखा गया था। उन्होंने फिल्म में भैरवा नामक विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 290 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ें: 'ऐसा क्यों हुआ, इसकी वजह क्या थी' Saif Ali Khan पर हुए हमले पर क्या करीना कपूर के भाई को है शक?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+