Saif Ali Khan: सैफ पर हमला करने वाले आरोपी की बढ़ी पुलिस रिमांड, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Saif Ali Khan News: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस कस्टडी बुधवार 29 जनवरी को खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। बांद्रा कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने और पुलिस की मांग पर आरोपी की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है। कोर्ट ने आरोपी की 14 दिन की रिमांड बढ़ाई है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने अभिनेता सैफ अली खान चाकू घोंपने के मामले में आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील संदीप शेरखाने ने कहा कि न्यायिक हिरासत दी गई है क्योंकि जांच के लिए पुलिस हिरासत देने का कोई आधार नहीं था।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद इस मामले में पर्याप्त प्रगति और अन्य परिणामी पहलुओं की जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। अपराध गंभीर है और इसकी सुनवाई सत्र न्यायालय में होगी। हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया है कि शहजाद से पूछताछ में पुलिस को क्या-क्या जानकारी हाथ लगी है।
उधर, आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील संदीप शेरखाने फिर कहा कि सीसीटीवी में दिखा हमलावर और उनका मुवक्किल दोनों अलग-अलग हैं। वहीं, कोर्ट ने कहा कि रिकार्ड से ऐसा कुछ भी नहीं पता चलता कि गिरफ्तारी अवैध है।
इस बीत, मुंबई पुलिस मामले में शामिल अन्य साथियों के संदेह के कारण आगे की हिरासत की मांग कर रही है। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति उस हथियार के स्रोत के बारे में जानकारी देने में सहयोग नहीं कर रहा है जिसका उसने अपराध में इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने बताया कि हमें अभी भी उसके जूते मिलने बाकी हैं जो उसने अपराध के दौरान पहने थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का गमछा बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल अपराध के दौरान किया गया था। इसके अतिरिक्त, पुलिस कोलकाता निवासी खुकमोनी जहांगीर शेख का बयान दर्ज करेगी, जिसके आधार कार्ड का इस्तेमाल आरोपी ने कोलकाता में सिम कार्ड खरीदने में किया था।
ये भी पढ़ें: सैफ अली खान केस में नया ट्विस्ट, नहीं मैच हुआ हमलावर का फिंगर प्रिंट, असली आरोपी कौन?
बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बांग्लादेशी नागरिक द्वारा अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से किए गए हमले के मामले में उनके बयान दर्ज किए गए है। कानून एवं व्यवस्था के संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी के अनुसार, अभिनेता का बयान गुरुवार को उनके आवास 'सतगुरु शरण' पर दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि इससे पहले करीना कपूर का बयान भी बांद्रा पुलिस ने दर्ज किया था। बता दें कि बुधवार को मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर से आरोपी के कई फिंगरप्रिंट मिले। ये निशान सीढ़ियों, शौचालय के दरवाज़े और उसके बेटे जेह के कमरे के दरवाज़े के हैंडल समेत कई जगहों पर मिले। पुलिस का मानना है कि ये फिंगरप्रिंट उनकी जांच को आगे बढ़ाने में अहम साबित होंगे।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Case: 'मेरी जिंदगी बर्बाद हुई अब मैं प्लान', सैफ अली खान केस में पकड़े गए आकाश का सनसनीखेज बयान












Click it and Unblock the Notifications