'घर में इसके लिए जगह कम पड़ गई क्या'? तैमूर को उल्टा लटकाकर सैफ ने करीना को किया kiss

बॉलीवुड के लव बर्ड्स सैफ अली खान और करीना कपूर मुंबई में अपने घर के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति सैफ को किस करती हुई नजर आईं।

Kareena Kapoor Kiss Saif Ali Khan: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सैफ अली खान और करीना कपूर खान इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों अक्सर फैंस को लव गोल्स देते हैं। अक्सर ही सैफ अली खान और करीना कपूर अपने पूरे परिवार के साथ स्पॉट किए जाते हैं और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बीच दोनों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें एक दूसरे को सरेआम किस करते हुए नजर आए।

सैफ अली खान ने करीना को किया सरेआम किस

सैफ अली खान ने करीना को किया सरेआम किस

करीना कपूर खान और सैफ अली खान अक्सर अपने दोनों बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ स्पॉट किए जाते हैं। दोनों इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें सैफ अली खान बीच सड़क में सरेआम अपनी पत्नी करीना को किस करते हुए नजर आए।

बीच सड़क पर बरसाया प्यार

बीच सड़क पर बरसाया प्यार

इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि, सैफ अली खान घर से निकल रहे थे। तभी करीना कपूर ने उन्हें बीच सड़क पर रोका और उन्हें गाल पर प्यारा सा किस किया। जिसके कुछ देर बाद सैफ अली खान आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन तस्वीर पर सबसे ज्यादा जिसने ध्यान खींचा वो है करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर।

कंधों पर लटके थे तैमूर

कंधों पर लटके थे तैमूर

फोटो में देखा जा सकता है कि, जहां एक तरफ सैफ अली खान करीना कपूर को किस कर रहे हैं। वहीं तैमूर अली खान को अपने कंधे पर बोरे की तरह उठा रखा है। फोटो में तैमूर ने अपने हाथों में फोन लिया हुआ है। इस फोटो को देख फैंस की हंसी नहीं रूक रही है और लगातार फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली

यूजर्स ने उड़ाई जमकर खिल्ली

कपल की इन तस्वीरों में कुछ यूजर्स ने लिखा कि, 'इसे कहते हैं संस्कार जब रोमांस करो तो बच्चों को दूर रखो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'घर में इसके लिए जगह कम पड़ गई थी क्या?' एक ने लिखा, 'किस ज्यादा जरूरी है बच्चा गिरे तो गिरे लेकिन किस ना टूटे'। एक ने यह तक लिख दिया 'सबके सामने छिछोरापन करना जरूरी है क्या'।

करीना-सैफ की आखिरी फिल्म

करीना-सैफ की आखिरी फिल्म

बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान फिलहाल अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों के पास अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं है। वहीं करीना कपूर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। तो सैफ अली खान की आखिरी फिल्म विक्रम वेधा थी। जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+