सैफ अली खान ने पत्नी करीना कपूर के साथ समंदर किनारे की ऐसी हरकत, फोटोज हो रही हैं वायरल

करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 4 जुलाईः बॉलीवुड के क्यूट कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों इंग्लैंड में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दरअसल दोनों वेकेशन के लिए इंग्लैंड पहुंचे हैं। सैफ और करीना के साथ उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह भी हैं। अब तक उनके वेकेशन से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। लोग इन फोटोज और वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं गत रविवार को करीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों समंदर किनारे एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। इनमें से एक फोटो में सैफ अली खान पत्नी करीना को किस कर रहे हैं।

छुट्टियां इन्जॉय कर रहे हैं सैफ-करीना

छुट्टियां इन्जॉय कर रहे हैं सैफ-करीना

करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और अपने बच्चों के साथ अपनी छुट्टियों को काफी इन्जॉय कर रही हैं। करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वह बीच पर जैकेट पहने मौजूद थीं। साथ ही उन्होंने अपना नो मेकअप लुक फोटो भी शेयर किया है। आपको बता दें कि करीना बेझिझक बिना मेकअप की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

सैफ ने करीना को किया किस

करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 नई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में करीना सेल्फी ले रही हैं और सैफ उनके करीब खड़े हैं। वहीं दूसरी फोटो में सैफ पत्नी करीना के गाल पर किस रहे हैं। तीसरी फोटो में करीना अकेले हैं। दोनों एक्टर्स ने सी बीच पर विंटर्स जैकेट पहने हुए हैं। इन तस्वीरों में मौजूद करीना कपूर खान और पति सैफ अली खान कपल गोल सेट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- बीच पे एक जैकेट और एक किस... द इंग्लिश चैनेल... क्या इंग्लैंड में गर्मी है?

लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट्स

लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट्स

करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान के वेकेशन की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। लोग जमकर उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने करीना की शेयर की गई तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है- मेरे पसंदीदा कपल। वहीं एक और फैन ने लिखा है- उम्र का बढ़ना वाइन की तरह है, बहुत ही प्रिटी। इसके अलावा एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।

आमिर खान के साथ नजर आएंगी करीना

आमिर खान के साथ नजर आएंगी करीना

आपको बता दें कि करीना कपूर खान जल्द ही एक्टर आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा करीना नेटफ्लिक्स पर अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। मर्डर मिस्ट्री फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा दिखाई देंगे। दूसरी ओर सैफ अली खान फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल सितंबर महीने में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+