Saif Ali Khan केस में नया ट्विस्ट, 20 फिंगर प्रिंट्स को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ऐसा सच

Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में चार्जशीट दायर होने के बाद भी कई नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में अब एक नया ट्विस्‍ट आ गया है। आपको बता दें कि 16 जनवरी 2025 की रात को एक्‍टर के घर में घुसकर एक अनजान शख्स ने उन पर हमला कर दिया था।

सैफ अली खान केस में चार्जशीट दाखिल
इस केस में मुंबई पुलिस ने बांग्‍लादेश के रहने वाले मोहम्मद शरीफुल इस्‍लाम को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1613 पन्नों की चार्जशीट में पकड़े गए आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के खिलाफ कई सबूतों को शामिल किया गया है। पुलिस ने चार्जशीट में फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट को भी शामिल किया है।

Saif Ali Khan Case

सैफ अली खान केस में नया ट्विस्ट

फिलहाल इस केस में एक नया ट्विस्ट आ गया है। चार्जशीट के मुताबिक सैफ अली खान के घर से पुलिस और फॉरेंसिक टीम को जो फिंगर प्रिंट्स मिले हैं, वह आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद से मैच नहीं करते हैं।

20 फिंगर प्रिंट्स को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

-खबर है कि सैफ अली खान के घर से हमले के बाद पुलिस ने 20 फिंगर प्रिंट्स बरामद किए थे, जिन्‍हें स्टेट सीआईडी फिंगर प्रिंट ब्यूरो को भेजा गया था। चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि इन 20 में से 19 फिंगर प्रिंट्स शरीफुल से मैच नहीं करते हैं।

-चार्जशीट में कहा गया है कि बाथरूम के दरवाजे, बेडरूम के स्लाइडिंग डोर और अलमारी के दरवाजों पर मिले फिंगर प्रिंट्स शरीफुल इस्लाम शहजाद के नहीं हैं।

-नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने ये भी कहा है कि फिंगर प्रिंट के मेल नहीं खाने से ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल एक ही चीज को कई लोग छूते हैं। इसलिए बहुत संभव होता है कि फिंगर प्रिंट का मैच न हो। इसे ठोस सबूत नहीं माना जाता है।

चाकू के तीनों टुकड़े खाते हैं मेल

-इससे पहले एएनआई से बातचीत में एक पुलिस अध‍िकारी ने बताया था कि मुंबई पुलिस के पास शरीफुल इस्लाम शहजाद के ख‍िलाफ कई ठोस सबूत मौजूद हैं।

-चार्जशीट दाख‍िल करने के बाद उस पुलिस अध‍िकारी ने एजेंसी को बताया था कि हमले के लिए इस्‍तेमाल चाकू का एक टुकड़ा क्राइम सीन पर मिला, एक टुकड़ा सैफ अली खान के शरीर के अंदर से निकाला गया, जबकि तीसरा टुकड़ा शरीफुल के पास से बरामद हुआ था। ये तीनों आपस में मेल खाते हैं।

फर्जी आधार कार्ड बनवाना चाहता था आरोपी शरीफुल

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सैफ अली खान के घर की सीढ़‍ियों से मिले सीसीटीवी फुटेज और शरीफुल इस्लाम शहजाद के चेहरे की पहचान रिपोर्ट, एक्टर के स्‍टाफ के सामने शरीफुल की परेड रिपोर्ट और फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट शामिल हैं।

-इसके साथ ही पुलिस ने ये भी बताया है कि शरीफुल चोरी की नीयत से सैफ अली खान के घर में घुसा था, लेकिन उसे ये जानकारी नहीं थी कि ये घर किसका है। उसे फर्जी आधार कार्ड बनवाने के लिए 30 हजार रुपये की जरूरत थी, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+