सैफ अली खान पर हुए हमले की रात कहां थी करीना? एक्टर ने किया खुलासा, बोले-'वह पार्टी करने...'

Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था। इस भयानक हादसे के बाद एक्टर और उनके पूरे परिवार पर गहरा असर पड़ा था। ऐसी खबरें थी कि, जिस दिन सैफ अली खान पर हमला हुआ था तब करीना घर में नहीं थी। अब एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर सफाई दी।

दिल्ली टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने पहली बार बताया कि हमले की रात क्या-क्या हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि करीना उनके साथ अस्पताल क्यों नहीं गईं। जबकि ऑटो रिक्शा में बैठकर बेटे तैमूर ने अपने खून से लथपथ पिता को अस्पताल पहुंचाया था।

Saif Ali Khan Case

सैफ अली खान ने बताया कि कैसे उस रात उन्हें हमले के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। एक्टर ने कहा, "करीना सड़क पर जाकर रिक्शा या टैक्सी बुलाने के लिए चिल्ला रही थीं। मैंने कहा मुझे पीठ में कुछ महसूस हो रहा है। वह हर किसी को फोन कर रही थीं लेकिन किसी ने भी नहीं उठाया। उन्होंने मुझसे कहा कि अस्पताल जाओ मैं अपनी बहन के घर जा रही हूं।"

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर की पहचान के लिए बुलाई गई हाउस हेल्प, बता दिया कौन है आरोपी

सैफ अली खान ने आगे कहा, 'मैंने सबसे कहा कि मैं मरने वाला नहीं हूं तभी तैमूर ने मुझसे पूछा क्या आप मरने वाले हो? मैंने कहा नहीं मैं ठीक हूं।' जब सैफ अली खान से पूछा गया कि हमले की रात घर में कौन-कौन था। तो उन्होंने जवाब में कहा, 'करीना डिनर पर बाहर गई थीं और मुझे सुबह कुछ काम था, इसलिए मैं घर में ही था। वह कुछ देर बाद वापस आ गईं और हर रोज की तरह हमने बात की और फिर सो गए। दूसरे कमरे में तैमूर और जेह थे। जहां कोई आदमी चाकू लेकर घुस आया था।'

सैफ अली खान ने बताया कि जिस वक्त हमला हुआ था तो करीना दोनों बच्चों को बचाकर किसी तरह कमरे से ले गई थीं। लेकिन एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन पर हमलावर ने 6 बार चाकू से हमला किया था। जिसके बाद एक्टर की सर्जरी हुई थी। हालांकि अब वह काफी हद तक रिकवर हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने बताया हमले की रात का खौफनाक मंजर, हाउसहेल्प ने बचाई थी जान, बोले-'वह मेरी गर्दन पर...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+