Saif Ali Khan: सैफ अली खान के इलाज पर अब तक कितना पैसा हुआ खर्च? जान लें पूरा हिसाब

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गत 15 जनवरी 2025 की देर रात को एक अनजान शख्स ने उनके ही घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था। इस हादसे में सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई थीं। फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं सैफ अली खान
सैफ अली खान 16 जनवरी 2025 की तड़े 3.30 बजे से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स ने उनके मल्टीपल ऑपरेशन्स किए हैं। फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। एक्टर अभी भी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

Saif Ali Khan

सैफ अली खान के हेल्थ इंश्योरेंस की डिटेल्स

-इन सबके बीच सैफ अली खान के हेल्थ इंश्योरेंस की डिटेल्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। इन डिटेल्स में ये साफ पता चल रहा है कि सैफ अली खान के इलाज पर अब तक कितना पैसा खर्च हो चुका है।

-सैफ अली खान के हेल्थ इंश्योरेंस की जो डिटेल्स वायरल हो रही हैं उसके मुताबिक उनके कैशलेस ट्रीटमेंट रिक्वेस्ट को 16 जनवरी 2025 को मंजूरी दे दी गई थी।

-अस्पताल में जमा हुए पैपर्स के मुताबिक सैफ अली खान16 जनवरी 2025 से अस्पातल में हैं और आगामी 21 जनवरी 2025 तक हॉस्पिटल में ही रहने वाले हैं।

-ऐसे में सैफ अली खान कुल 6 दिनों तक अस्पताल में रहे और उनका इलाज चला।

-पेपर्स के अनुसार एक्टर के ट्रीटमेंट की कुल कॉस्ट 35 लाख 98 हजार 700 रुपये है, जिसमें से 25 लाख रुपये इंश्योरेंस द्वारा अप्रूव कर दिए गए हैं।

सैफ अली खान के मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं

जानकारी के अनुसार सैफ अली खान के मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं। एक्टर पर हुआ हमला इतना खतरनाक था कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा रह गया था। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर चाकू का ये टुकड़ा निकाल दिया है और फिलहाल एक्टर धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।

कैसी है सैफ अली खान की हालत?

-मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अली खान को फिलहाल आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन उनसे विजिटर को मिलने से रोका गया है। इस समय को सिर्फ आराम की जरूरत है।

-डॉक्टर ने बताया कि आज यानी 17 जनवरी 2025 की सुबह सैफ अली खान थोड़ा चले थे। उन्हें अब तकलीफ नहीं हो रही है। पैरामीटर सब ठीक है। एक्टर को इन्फेक्शन से बचाने के लिए विजिटर्स से मिलने से रोका गया है। उनके स्पाइन में इंजरी है और ऐसे में इन्फेक्शन के चांस बहुत अधिक हैं।

कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज?

-वहीं सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात पर डॉक्टर्स ने कहा है कि एक्टर को अभी 2 से 3 दिन हॉस्पिटल में ही रहना होगा। डॉक्टर्स उनकी बारीकी से जांच करेंगे। जांच पूरी हो जाने के बाद उनको छुट्टी दे दी जाएगी।

-डॉक्टरों की मानें तो एक से दो हफ्ते में सैफ अली खान की रिकवरी भी हो जाएगी। फिलहाल एक्टर को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+