कार में निकले सैफ-करीना से हुई ये भूल, सोशल यूजर्स ने पुलिस को टैग कर कहा- जरा इनको भी देख लो

मुंबई, 7 जनवरी: सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं, जो काफी लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों जो कुछ भी करते हैं, उसकी मीडिया और सोशल मीडिया में अक्सर ही चर्चा हो जाती है। हाल ही में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ गाड़ी में निकली थीं। दोनों के गाड़ी से जाते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए तो यूजर्स ने मास्क और सीट बेल्ट को लेकर दोनों को घेर लिया।

यूजर्स ने पूछा- आप दोनों का मास्क कहां है

यूजर्स ने पूछा- आप दोनों का मास्क कहां है

करीना और सैफ की जो वीडियो सामने आई आई है। उसमें दोनों कार से कहीं जा रहे हैं। सैफ कार ड्राइव करते हुए और करीना उनके बगल वाली सीट में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान सैफ और करीना ने ना तो मास्क लगाया था और ना ही सीट बेल्ट लगाई हुई थी। इसी को लेकर सोशल मीडिय यूजर्स ने दोनों को जमकर ट्रोल कर दिया है।

सोशल यूजर्स ने पुलिस को कर दिया टैग

सोशल यूजर्स ने पुलिस को कर दिया टैग

सैफ और करीना का ये वीडियो वायरल भयानी ने इंस्टा पर शेयर किया है। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया- दोनों ने ना तो मास्क पहना है और ना ही सीट बेल्ट लगाई है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, पुलिस हमारा मास्क नाक से नीचे होते ही चलान कर देती है लेकिन अब कोई नहीं देख रहा है। एक यूजर ने तो मुंबई पुलिस को ही टैग कर दिया और पूछा कि क्या इन लोगों के लिए नियम-कानून आम लोगों से अलग हैं। इनको भी देखिए कि ये कैसे घूम रहे हैं।

हाल ही में कोरोना से उबरी हैं करीना

कोरोना कपूर हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गई थीं। कोरोना की चपेट में आने के बाद वो 14 दिनों तक आइसोलेशन में रही थीं। करीना कोरोना से उबरने के बाद एक बार फिर से अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। कोरोना होने के बावजूद मास्क ना पहनने की बात भी कई यूजर्स ने कही है।

आमिर के साथ लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगी करीना

आमिर के साथ लालसिंह चड्ढा में नजर आएंगी करीना

सैफ अली खान की बीते साल के आखिर में रानी मुखर्जी के साथ 'बंटी और बबली 2' रिलीज हुई थी। अर्जुन कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आए थे। इस समय भी वो कई प्रोजक्ट में कम कर रहे हैं। वहीं करीना कपूर ने कुछ समय पहले अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी की है।इस फिल्म मेंमवह आमिर खान के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+