Saif Ali Khan की इस गलती की वजह से अमृता सिंह पर चलने वाली थी गोली, मारने वाला था ये शख्स लेकिन फिर...
Saif Ali Khan Amrita Singh: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज भले ही करीना कपूर के साथ अच्छी मैरिड लाइफ गुजार रहे हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। उस वक्त दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। एक बार अमृता ने सैफ के दोस्त के साथ ऐसा प्रैंक किया जिसकी वजह से उन पर गोली चल सकती थी। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था।
अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने 'फिट अप विद द स्टार्स' के साथ बातचीत के दौरान इस किस्से के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि एक बार मजाक-मजाक में अमृता और सैफ ने मिलकर अपने दोस्त नीलू मर्चेंट और उनके पति के साथ एक प्रैंक किया था। दोनों का प्लान था कि अपने दोस्त नीलू और उनके पति के डराने की।

सारा अली खान ने आगे बताया कि, इस प्रैंक के लिए अमृता और सैफ ने इसके लिए अपने चेहरे पर बूट पॉलिश लगा लिया। इसके बाद सैफ ने चुपके से अमृता को दोस्त के कमरे में भेज दिया था। वहीं सैफ ने अमृता को कपल को डराने के लिए उन्हें गेट खोलकर धक्का दिया और फिर बंद कर दिया। इसके बाद अमृता को देखकर उनकी दोस्त डर गईं और जोर से चीखने लगी थीं।
सारा ने इस किस्से के बारे में बताते हुए कहा कि, अम्मी को देखकर जैसे ही उनकी दोस्त चिल्लाईं तो उनके पति घबरा गए और फिर वह आनन-फानन में उठे और अम्मी को मारने के लिए बंदूक ली वह उस वक्त गुस्से में थे और उन पर गोली चलाने वाले थे लेकिन ये देखकर अम्मी घबरा गईं। इसके बाद उन्होंने रोका जिसके बाद दोस्त के पति ने अपनी बंदूक नीचे कर दी।
बता दें कि, सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में लव मैरिज की थी। उस वक्त सैफ की उम्र में महज 20 साल थी। उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक्ट्रेस से शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2004 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली। दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। उनके दो बेटे भी हैं जिनका नाम तैमूर और जेह है।












Click it and Unblock the Notifications