Saif Ali -Amrita Singh divorce: सैफ-अमृता के तलाक पर बोलीं बेटी सारा, कहा- 'जब रिश्ता दर्द बन जाए तो...'

नई दिल्ली, 05 अगस्त। बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा सारा खान जितनी सुंदर ऊपर से हैं, उतनी ही खूबसूरत वो अंदर से भी हैं, क्योंकि वो अपनी हर बात काफी बेबाकी से और स्पष्ट रूप से रखती हैं। उनके दिल में जो होता है, वो ही उनके जुबान पर भी होता है। इसका जीता-जागता उदाहरण है 'वूट के शो फीट अप विद द स्टार्स ' शो, जिसके सीजन 3 एपीसोड से वो जुड़ी हैं और इस दौरान वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बातें करती नजर आएंगी।

सैफ-अमृता के तलाक पर बोलीं बेटी सारा

सैफ-अमृता के तलाक पर बोलीं बेटी सारा

इस शो की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सारा ने अपने मम्मी अमृता और पापा सैफ अली खान के रिलेशनशिप और तलाक पर खुलकर बात की है। उनकी जगह अगर कोई और होता तो शायद इस बारे में इतनी बेबाकी से बात नहीं करता लेकिन सारा ने इस बारे में अपनी सोच सामने रखी। उनसे पूछा गया था कि जब उनके मम्मी-पापा का तलाक हुआ तब उन्हें कैसी-कैसी चीजों का सामना करना पड़ा?

'जब रिश्ता दर्द बन जाए और दुख देने लगे...'

'जब रिश्ता दर्द बन जाए और दुख देने लगे...'

इस पर सारा ने कहा कि मैं ये तो नहीं कहूंगी कि वो वक्त अच्छा था लेकिन ओवरऑल आज देखा जाए तो ये कह सकती हूं कि जो होता है शायद अच्छे के लिए होता है। आज मैं, मेरा भाई और मेरे मम्मी-पापा अपनी-अपनी दुनिया में खुश हैं। मेरा मानना है कि अगर आप साथ रहें लेकिन खुश ना रहें तो जिंदगी काफी बोझिल हो जाती है। ऐसे में बेहतर है कि आप अलग ही हो जाएं और खुश रहें। जब रिश्ता दर्द बन जाए और दुख देने लगे तो उसे छोड़ देना ही बेहतर है।

'मेरी हर परेशानी में वो दोनों साथ होते हैं'

'मेरी हर परेशानी में वो दोनों साथ होते हैं'

जहां तक मेरी बात है। मैं मम्मी के साथ रहती हूं, मेरी हर परेशानी में वो मेरे साथ ढाल बनकर खड़ी रहती हैं और रही बात पापा की तो वो हमेशा मेरे साथ फोन पर हमेशा मौजूद रहते हैं। वो भले ही मेरे साथ मेरे घर पर नहीं रहते लेकिन मुझे जब भी जरूरत होती है तो वो मेरे पास होते हैं। मेरी मां मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं। आज दोनों लोग अपनी-अपनी दुनिया में काफी आगे निकल चुके हैं। मुझे यही लगता है कि दोनों का अलग हो जाना एक सही फैसला था।

 अमृता ने12 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान से की थी शादी

अमृता ने12 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान से की थी शादी

मालूम हो कि सैफ और अमृता ने साल 1991 में शादी की थी और शादी के 20 साल बाद दोनों ने साल 2004 में तलाक ले लिया। तलाक का कारण आज तक किसी को पता नहीं है। बता दें कि अमृता सिंह ने अपने से 12 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान से शादी रचाई थी और यही नहीं शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम भी अपनाया था। इस शादी से सारा-इब्राहिम दो बच्चे हैं। तलाक के बाद जहां अमृता सिंह ने दूसरी शादी नहीं की, वहीं सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर शादी कर ली, इस शादी से सैफ को दो बेटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+