'मैं 13 साल का था और उसने मेरे साथ....', 'भाभी जी घर पर हैं' के सानंद वर्मा के साथ हुई थी ऐसी दर्दनाक घटना

Saanand Verma: टीवी के मशहूर शो 'भाभी जी घर पर हैं' ने लोगों को दिलों में एक अलग जगह बनाई है। दर्शक इस शो को सभी कलाकारों को खूब पसंद करते हैं। इसी शो में अनोखे लाल के किरदार में नजर आने वाले सानंद वर्मा ने हाल ही में अपने साथ घटी एक ऐसी घटना का जिक्र किया है जिसे सुनकर आप भी सहम जाएंगे।

'भाभी जी घर पर हैं' के सानंद वर्मा की दर्दनाक कहानी
आपको बता दें कि सानंद वर्मा के साथ बचपन में कुछ ऐसा हुआ था जिसे वो आज तक भुला नहीं पाए हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है कि जब वह 13 साल के थे तो किसी शख्स ने उनके साथ यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बातें करते हुए उस भयानक किस्से को याद भी किया है।

Saanand Verma

13 साल की उम्र में एक्टर के साथ हुआ था यौन शोषण
टाइम्स नाउ से बातचीत करते हुए सानंद वर्मा ने 13 साल की उम्र में अपने साथ हुई घटना का किस्सा सुनाया जिसे वो आज तक भुला नहीं पाए हैं। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके साथ यौन शोषण की घटना घटी थी। ये घटना एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी।

'मैं क्रिकेटर बनना चाहता था लेकिन मेरे साथ....'
सानंद वर्मा ने कहा- मैं 13 साल का था और मेरा सपना क्रिकेटर बनना था। मैंने पटना में क्रिकेट के लिए ट्राई किया था। हम गरीब थे लेकिन मेरे पिताजी ने वाइट पैंट, शर्ट और सस्ते बैट का इंतजाम कर दिया था। उन्होंने आगे कहा- एक बड़ा आदमी था और उसने मुझे सेक्शुअली हैरेस करने की कोशिश की। मैं इस वजह से काफी डर गया था और वहां से भाग गया था।

'ये वो दर्द होता है जो दिमाग से जाता ही नहीं'
सानंद वर्मा ने कहा- इसके बाद से मैंने कभी क्रिकेट के बारे में सोचा ही नहीं। ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव था। सानंद ने कहा- हालांकि इस घटना ने मुझे और मजबूत बना दिया है। यौन शोषण बच्चों के दिमाग में बैठ जाता है और ये वो दर्द होता जो दिमाग से कभी जाता नहीं है। जब कोई इंसान इस दर्द को झेल लेता है तो वह मजबूत बन जाता है।

'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी ये चीजें होती हैं'
सानंद वर्मा ने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर भी खुलकर बात की और कहा- एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी ये चीजें होती हैं लेकिन सौभाग्य से मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। इंडस्ट्री में एंट्री करते समय कई लोग इसका शिकार होते हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उनके साथ अपने भयानक अनुभवों का किस्सा शेयर किया है जो होना नहीं चाहिए था। उन्होंने लोगों को मजबूत बनने की सलाह दी और कहा कि ऐसे में मामलों में खुलकर बोलने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+