Rupali Ganguly की जिंदगी में मची उथल-पुथल, फूट-फूटकर रोई सौतेली बेटी, मां पर लगाया बर्बादी का ऐसा आरोप
Rupali Ganguly: टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है, ठीक उसी तरह शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ में भी उथल-पुथल मचा हुआ है।
रुपाली गांगुली और सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच विवाद
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। नवंबर 2024 में ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली पर उनका परिवार तोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं ईशा ने ये भी कहा था कि उनकी सौतेली मां रुपाली गांगुली उन्हें मानसिक रूप से भी परेशान करती हैं।

रुपाली गांगुली के खिलाफ सौतेली बेटी ने वीडियो में कही ऐसी बात
इसके बाद रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी ईशा पर 50 करोड़ रुपए का मानहानि का केस कर दिया था। फिलहाल ईशा वर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि रुपाली के खिलाफ बोलने और उनका असली चेहरा दुनिया के सामने लाने पर उन्हें क्या कुछ झेलना पड़ा है।
फूट-फूटकर रोने लगी थीं ईशा वर्मा
-ईशा वर्मा अपनी आपबीती बताते हुए फूट फूटकर रोने लगी थीं। आपको बता दें कि ईशा वर्मा ने गत 16 अप्रैल 2025 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रोतीं नजर आई थीं।
-इस वीडियो में ईशा कहती हैं- आप जिस मुश्किल और दर्दनाक स्थिति से पब्लिकली गुजरते हैं, उसका असर किसी और पर पड़ता है। कुछ दिन आप ठीक रह सकते हैं और कुछ दिन आप पूरी तरह से टूट जाते हैं। बोलने की कोशिश करते हैं तो आपसे कड़े सवाल किए जाते हैं, जांच की जाती है।
'परिवार ही जिंदगी बर्बाद करना चाहता है'
ईशा ने अपने आंसुओं को रोकते हुए कहा- आपसे ये भी पूछा जाता है कि तुम कहां चली गई थी। आपका अपना परिवार ही आपको बर्बाद करना चाहता है। मैंने खुश रहने की कोशिश की, लेकिन हम इन चीजों के बारे में बात नहीं करते।
'सच सामने आया तो मुझे दोषी ठहराया गया'
-जानकारी के अनुसार इस वीडियो को शेयर करते हुए ईशा वर्मा ने कैप्शन में लिखा है- मैं एक नेपो बेबी थी, जिसे छाया में रखा गया था। मैं चुप्पी, भ्रम और दर्द के साथ बड़ी हुई, जिसे सहना मेरा काम नहीं था। जब सच्चाई सामने आई, जैसी कि उम्मीद थी, तो मुझे ही दोषी ठहराया गया।
-ईशा ने आगे लिखा है- मैं डरी हुई थी। मैं असुरक्षित थी। सपोर्ट करने के बजाय मुझे शर्मिंदा किया गया लेकिन महीनों के उत्पीड़न के बाद, मैं अपनी बात पर कायम हूं। आपको बता दें कि ईशा वर्मा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा और उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं।
-आपको बता दें कि ईशा वर्मा ने अपनी सौतेली मां रुपाली गांगुली पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी वजह से ही उनके पैरेंट्स का तलाक हुआ था और उन्हीं के कारण वह अपने पिता से भी दूर हो गईं।
'बेटी की वजह से लेनी पड़ी मेडिकल ट्रीटमेंट'
-वहीं रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी ईशा पर 50 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था और नोटिस भेजा था। इस लीगल नोटिस में कहा गया था कि ईशा के आरोपों के कारण रुपाली गांगुली परेशान हैं, उन्हें स्ट्रेस हो रहा है और वह इसके लिए मेडिकल ट्रीटमेंट ले रही हैं।
-रुपाली गांगुली ने ये भी कहा था कि सौतेली बेटी से चल रहे विवाद के कारण उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट्स से निकल गए थे।












Click it and Unblock the Notifications