रुपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ने लगाए पिता छीनने का आरोप, एक्ट्रेस ने पति तोड़ी चुप्पी, कहा-'तलाक के कारण...'
Rupali Ganguly: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली लगातार विवादों में हैं। पहले अनुपमा छोड़ने वाले एक्टर्स ने रुपाली को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अब उनकी सौतेली बेटी ने एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईशा वर्मा की लड़की ने रुपाली पर आरोप लगाया कि उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी।
रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया गया है कि एक्ट्रेस अपने पति अश्विन के वर्मा की तीसरी पत्नी हैं। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि रुपाली का उनके अपने पति अश्विन के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था और उनके पिता को दूर किया। अब इस पर रुपाली ने चुप्पी तोड़ी है।

अश्विन के वर्मा ने अपने एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, शादियां कई वजहों से खत्म होती है। मेरी दूसरी पत्नी के साथ रिश्ते में कई सारी दिक्कतें थीं जिसकी वजह से हम अलग हो गए। उसके और मेरे बीच जो भी दिक्कतें थी इसका किसी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं केवल यही चाहता हूं यह मेरे बच्चों और मेरी पत्नी के लिए सबसे अच्छा हो और मीडिया द्वारा फैलाई गई नकारात्मकता में खींचते हुए देखकर मुझे दुख होता है।'
अश्विन ने आगे लिखा, 'मैं समझता हूं कि मेरी छोटी बेटी को अभी भी अपने माता-पिता के रिश्ते के टूटने का बहुत दुख है, क्योंकि तलाक एक बुरा अनुभव है जिसका सीधा असर बच्चों पर पड़ता है। लेकिन शादियां कई वजहों से टूटती हैं, और मेरा दूसरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते में कई दिक्कतें थीं और हमारा तलाक हो गया।'
दरअसल, वायरल हो रहे पोस्ट में ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली को लेकर सनसनीखेज खुलासा किए। उन्होंने लिखा, 'रुपाली का मेरे पिता से 12 साल का अफेयर रहा था जबकि उस वक्त मेरे पिता शादीशुदा थे। जब भी मैं अपने पिता को फोन करने की कोशिश करती थी तो चिल्लाने लगती थी। मीडिया में कहा जाता है कि वह अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं जबकि वह हमेशा मेरे पिता को कंट्रोल करती हैं।' अब ईशा के पोस्ट में कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता फिलहाल रुपाली ने इस पर चुप्पी साधी है।












Click it and Unblock the Notifications