'मैं बच्चा पैदा नहीं कर पा रही थी, मुझे तो.....', इस एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Rubina Dilaik: टीवी की छोटी बहू बनकर रुबीना दिलैक घर घर में पॉपुलर हो गई थीं। इसके बाद वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विनर बनी थीं। कुछ समय पहले ही रुबीना ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। इन दिनों वह अपने मदरहुड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं।
रुबीना दिलैक ने प्रेग्नेंसी को लेकर किया ऐसा खुलासा
हाल ही में टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह कंसीव नहीं कर पा रही थीं। उनके लिए बच्चे पैदा करना बहुत ही मुश्किल हो गया था। रुबीना ने खुद बताया था कि उन्हें कई तरह की कॉम्प्लीकेशन्स हो गई थीं जिसकी वजह से वह कंसीव नहीं कर पा रही थीं।

रुबीना ने कहा- मैं कंसीव नहीं कर पा रही थी
रुबीना दिलैक ने इंटरव्यू में बताया था- मैं कंसीव नहीं कर पा रही थी। ऐसे में मैं बहुत निराश हो गई थी। मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था। मैं स्ट्रेस में भी आ गई थी। फिर अचानक से मैंने एक दिन कंसीव कर लिया। मैं बहुत हैरान थी और खुश भी। सब कुछ भगवान की कृपा से ही हुआ है।
रुबीना ने कहा- अभिनव ने मेरा पूरा ख्याल रखा
रुबीना ने बताया- मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था लेकिन अभिनव में मेरा पूरा साथ दिया था। वह हर मुश्किल में मेरे साथ खड़ा था। उसने मेरा खूब ध्यान रखा। मेरी हेल्थ से लेकर मेरे हेल्दीडाइट तक का ख्याल अभिनव भी रखता था। वह मुझे बहुत सपोर्ट करता था।
दो जुड़वा बेटियों की मां हैं रुबीना दिलैक
रुबीना ने आगे बताया- जब प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा एक्सीडेंट हुआ था तो हम दोनों ही स्ट्रेस में आ गए थे। वो फेज हमारे लिए काफी मुश्किल था लेकिन बाद में सबकुछ सही हो गया। फिलहाल मैं दो जुड़वा बेटियों की मां हूं। अभिनव एक अच्छा पिता है और हम पैरेंट्स बनने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications