जापान में RRR का स्पेशल शो, शामिल होंगे एसएस राजामौली, 60 सेकंड में बिक गए सारे टिक्ट्स और फिर........

RRR In Japan: एसएस राजामौली की ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म 'आरआरआर' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ये फिल्म एक बार फिर धूम मचाती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म आगामी 18 मार्च 2024 को जापान में प्रदर्शित की जाएगी। इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए एडवांस बुकिंग गत 13 मार्च 2024 को शुरू हो चुकी है।

'आरआरआर' की जापान में स्पेशल स्क्रीनिंग
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के टिकट एक मिनट से भी कम समय में बिक गए हैं। वहीं खबर है कि फिल्म 'आरआरआर' के डायरेक्टर एसएस राजामौली इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए अगले हफ्ते जापान पहुंचेंगे। 'आरआरआर' के आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया गया है कि ये फिल्म पिछले डेढ़ साल से जापान के सिनेमाघरों में चल रही है।

rrr

एक मिनट से कम समय में बिक गए सारे टिक्ट्स
'आरआरआर' के आधिकारिक एक्स हैंडल की पोस्ट में लिखा हुआ है- जापान में थिएटर में रिलीज हुए करीब डेढ़ साल हो गए हैं। तब से, ये अभी भी थिएटर में चल रहा है और आगामी 18 मार्च 2024 को होने वाली स्पेशल स्क्रीनिंग की सभी टिक्ट्स एक मिनट से भी कम समय में बिक गए हैं। एब्सोल्यूट RRRAMPAGE... #RRRinJapan #RRRMovie।

अक्टूबर 2022 में जापान में हुआ था फिल्म का प्रमोशन
फिल्म 'आरआरआर' की टीम ने गत अक्टूबर 2022 में जापान में इस मूवी का प्रमोशन किया था। उस समय फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली और लीड एक्टर्स जूनियर एनटीआर और राम चरण अपनी अपनी पत्नियों के साथ इसके प्रमोशन के लिए जापान पहुंचे थे। हालांकि उस समय जापान में कोविड-19 महामारी के कारण कुछ प्रतिबंध लगे हुए थे।

पिछले डेढ़ साल से जापान के सिनेमाघरों में चल रही है ये फिल्म
अब जब कोविड-19 महामारी से जुड़े हुए सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, तो फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली आगामी 18 मार्च को जापान में 'आरआरआर' की स्क्रीनिंग देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। ये फिल्म शिंजुकु वाल्ड 9 और शिंजुकु पिकाडिली में प्रदर्शित की जाएगी। स्क्रीनिंग में शामिल होने के अलावा एसएस राजामौली जापानी प्रशंसकों के साथ बातचीत भी करेंगे।

फिल्म 'आरआरआर' के गाने को मिला है ऑस्कर अवॉर्ड
जानकारी के अनुसार फिल्म 'आरआरआर' भारत समेत कई देशों में ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई थी। इस फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने ने साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल गाने का ऑस्कर जीता था। फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स सहित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शो में कई पुरस्कार भी जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+