Ronit Roy: टीवी के इस सुपरस्टार के पास आज करोड़ों की दौलत, कभी प्याज और रोटी खाकर करते थे गुजारा

Ronit Roy: टीवी इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रोनित रॉय आज करोड़ों की दौलत के मालिक हैं। वह एक बहुत बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं और अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स उनकी एजेंसी की सेवाएं लेते हैं। रोनित रॉय फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज के जरिए करोड़ों कमा रहे हैं और उन्होंने अच्छी खासी प्रॉपर्टी भी बनाई है।

हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब वह काफी स्ट्रगल कर रहे थे। उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे और बांद्रा के एक ढाबे में रोटी और प्याज खाकर काम चलाना पड़ता था। एक यूट्यूब पॉडकास्ट में उन्होंने अपने उन दिनों को याद किया और इस दौरान काफी भावुक भी हो गए थे।

Ronit Roy

फिल्मों के बाद टीवी की दुनिया में बनाई अपनी पहचान

उन्होंने बताया कि वो दिन बहुत संघर्ष भरे थे और मेरे पास पैसे नहीं बचे थे। बांद्रा स्टेशन के बाहर एक ढाबा था जहां मैं खाने के लिए जाता था। मैंने ऑर्डर में कहा कि रोटी और कांदा (प्याज) दे दो। मेरे पास पैसे नहीं थे, लेकिन होटल वाले ने रोटी के साथ काली दाल दी और कहा कि खा लो। यह बताते हुए वह बहुत इमोशनल हो गए और उनकी आंखें भर आईं।

यह भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्मृति ईरानी कर रही वापसी, फर्स्‍ट लुक सामने आते ही दिया ये रिएक्‍शन

Ronit Roy ने बताया, किराए के भी नहीं होते थे पैसे

रोनित रॉय आज मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान फ्लैट में रहते हैं। उनके पास अपना एक ऑफिस स्पेस भी है। इसी पॉडकास्ट में आगे उन्होंने कहा, 'मैं मुंबई में काम के लिए संघर्ष कर रहा था। ऐसे दिन भी थे कि मैं कमरे में बाहर से ताला लगा देता था और फिर खिड़की से अंदर आया-जाया करता था। मेरे पास किराए के पैसे नहीं होते थे और मुझे मकान मालिक का सामना करने में शर्मिंदगी होती थी।' उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में काम मिलने के बाद भी गुजारा करना आसान नहीं होता है। उन्हें पहली फिल्म के लिए 50,000 रुपये मिले थे। शुरुआती फिल्मों से उन्हें इतने भी पैसे नहीं मिल पाते थे कि वह ठीक-ठाक जिंदगी बिता सकें।

Ronit Roy आज हैं करोड़ों के मालिक

रोनित रॉय की नेटवर्थ की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह काफी अमीर हैं। उनके पास मुंबई में 18 करोड़ का एक फ्लैट है और इसके अलावा एक ऑफिस स्पेस भी है। उन्होंने टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कसम से जैसे कई सुपरहिट सीरियल में काम किया है। उन्होंने कई वेब सरीज में भी काम किया है और स्टूडेंट ऑफ द इयर, काबिल जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। एक्टिंग के अलावा वह अपने सिक्योरिटी बिजनेस से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के घर पर जबरन घुसी महिला, जानें क्या हुई घटना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+